Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

यात्री बसों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान 828 वाहनों की जांच कर वसूली गई 20 लाख से अधिक की राशि




यात्री बसों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान
828 वाहनों की जांच कर वसूली गई 20 लाख से अधिक की राशि

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह के नेतृत्व में संचालित यात्री बसों/वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 17 फरवरी से 24 मार्च के बीच अभी तक 828 यात्री वाहनों की चेकिंग की गई, जिनसे समन शुल्क के रूप में तीन लाख 11 हजार 650 रूपए एवं मोटर यान कर के रूप में 16 लाख 92 हजार 663 रूपए की राशि वसूल की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पात्रता से अधिक सवारी बैठाने वाले 16 वाहनों का चालान किया गया, वहीं बिना पीयूसी के संचालित दो वाहन एवं नियम विरूद्ध तरीके से संचालित अन्य 289 सवारी वाहनों का चालान किया गया। साथ ही नियम विरूद्ध तरीके से संचालित दो ऑटो जब्त भी किए गए। अभियान के दौरान वाहनों से समन शुल्क के रूप में तीन लाख 11 हजार 650 रूपए एवं मोटर यान कर के रूप में 16 लाख 92 हजार 663 रूपए, कुल 20 लाख चार हजार 313 रूपए राशि वसूल की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad