आधार सुपरवाइजऱ के फॉर्म आमंत्रित
---------------------------
ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री मनीष वरबड़े से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय कार्यालयों में आधार पंजीयन, अपडेट कार्य करने के इच्छुक अपना फॉर्म जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी बैतूल में जमा कर सकते हैं, जिससे जमा फॉर्म की सूची बनाई जा सके। उक्त सूची को आवश्यकता के आधार पर आधार कार्य हेतु अन्य एजेंसी सीएससी, एमपीऑनलाइन से भी साझा की जा सके।
आधार केंद्र सुपरवाइजर के लिए योग्यता -
-----------------------
1) जिले का स्थानीय निवासी, जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो।
2) न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 उत्तीर्ण, कम्प्यूटर संचालन का ज्ञान तथा यूआईडीएआई की सहयोगी संस्था एनएसईआईटी द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
3) आधार कार्ड धारक हो।

