मासोद में घर के पीछे युवक बेच रहा था कच्ची शराब, पुलिस ने दबिश देकर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
मूलताई। लगातार क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचे जाने के मामले सामने आ रहे है, शनिवार मूलताई पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी के व्दारा अवैध शराब के विरुद्ध धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अति . पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय सुश्री नम्रता सोधिया जी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी श्री सुरेश सोलंकी के निर्देशन दिनांक 6 मार्च को हमराह बल के ग्राम भ्रमण के दौरान सूचना मिली की ग्राम मासोद थाना मुलताई में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे शराब बेच रहा है कि सूचना पर हमराह बल मय गवाहों के घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मय शराब के पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम उमेश पिता ओमप्रकाश राजपूत 31 साल निवासी मसोद के पास से एक प्लास्टिक की कुप्पी में भरी 20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती ₹2000 रुपए की मुताबिक जब्ती पत्रक में आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट अपराध दण्डनीय पाया गया मौके से हमराह थाना लेकर आया अपराध पंजीबद्ध किया गयाI
इसप्रकार आज दिनांक 6 मार्च को हमराह बल के ग्राम भ्रमण के दौरान सूचना मिली की ग्राम मसोद थाना मुलताई में एक व्यक्ति बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पीछे शराब बेच रहा है कि सूचना पर हमराह बल मय गवाहों के घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मय शराब के पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील पिता दोनों धुर्वे 40 साल निवासी मसोद थाना मुलताई का होना बताया आरोपी के पास से एक प्लास्टिक की कुप्पी में भरी 20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती ₹20 00 रुपए की मुताबिक जब्ती पत्रक में आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट अपराध दण्डनीय पाया गया मौके से हमराह थाना लेकर आया अपराध पंजीबद्ध किया गया I
इसी प्रकार दोनों कार्यवाही में हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब 40 लीटर कीमती 4000 रुपए की जप्त की गयी है I
उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक सुरेश सोलंकी, प्रधान आरक्षक संतोष सराठे प्रधान आरक्षक नीलेश , आरक्षक रोहित , महिला आरक्षक पुष्पा , की सराहनीय भूमिका रही।
Young man was selling raw liquor behind the house in Masod, police raped and caught him with 20 liters of raw liquor.

