माननीय आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी:BJP का आयोजन देख लगा नहीं कि इंदौर में कोरोना का UK वैरियंट एक्टिव है, आम से लेकर खास तक के चेहरे से मास्क गायब, सोशल डिस्टेंसिंग नदारद।
प्रदेश अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ता तक दिखे बिना मास्क के
शर्मा सुबह-सुबह ही इंदौर पहुंच गए थे। जैसे ही वे कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचे यहां पर स्वागत करने वालों में पहले मैं... की भावना जाग गई। कुछ मास्क तो कुछ बिना मास्क के ही अपने नेता को माला पहनाने की जुगत में लग गए। इस समय तक तो प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे पर मास्क था, लेकिन मंच पर पहुंचते ही मास्क चेहरे से हट चुका था। शहर अध्यक्ष ने भी मास्क चेहरे से हटा दिया था। नीचे कार्यकर्ताओं ने भी अपना स्थान ग्रहण कर लिया था, लेकिन ज्यादातर के चेहरे से मास्क गायब थे। सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर की कौड़ी नजर आई। बड़े से लेकर छोटे तक... पहली पंक्ति से लेकर आखिरी पंक्ति तक मास्क जहां भी नजर गई, कुछेक को ही देखकर लगा कि अभी कोरोना हमारे बीच मौजूद है, हालांकि यहां आए ज्यादातर यह बात भूल चुके थे।
सांवेर में पहले निकली रैली
सांवेर से निकली रैली सांवेर बायपास, कुडाना, मालीखेड़ी, गुरान, हतुनिया फाटा और मांगलिया व तलावली चांदा होकर निरंजनपुर चौराहे पर खत्म हुई। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर, जीतू जिराती, मधु वर्मा और मनोज पटेल भी उनके साथ रहे। जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि रैली सुबह 8 बजे ग्राम बड़ोदिया खान से शुरू हुई। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और सांसद शंकर लालवानी भी पूरे समय साथ रहे।
2200 बूथ अध्यक्ष, पांच हजार कार्यकर्ता
सुबह से शाम तक प्रदेश अध्यक्ष का करीब आठ हजार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम था। इनमें 2200 तो बूथ अध्यक्ष ही हैं, जबकि हर अध्यक्ष के साथ दो कार्यकर्ता शामिल हैं। मंडल अध्यक्षों की बैठक के बाद युवा सम्मेलन और फिर रात में बुद्धिजीवी वर्ग से चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी। हर बैठक में पार्टी के प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद है।
Honorable You did not expect this: BJP's organization did not see that the UK variant of Corona in Indore is active, face-to-face masks are missing, social distancing is missing.



