सांडिया हाईस्कूल में 2 लाख की निधि से निर्मित फर्नीचर का मूलताई विधायक ने किया लोकार्पण।
बेहतर शिक्षा अर्जित करने के लिए पर्याप्त सुविधायएं होना अनिवार्य- श्री पांसे
मुलताई। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा अर्जित करने के लिए पर्याप्त सुविधायें होना अनिवार्य है जिससे वह बेहतर शिक्षा अर्जित कर अपना भविष्य उज्जवल कर सकें उक्त बात पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सुखदेव पांसे ने शासकीय हाईस्कूल सांडिया में 2 लाख रूपये की राशि से निर्मित फर्नीचर के लोकार्पण कार्यक्रम में व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पांसे द्वारा मॉ सरस्वती एवं महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया जिसके पश्चात स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर श्री पांसे का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में श्री पांसे ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त सुविधाऐं होना मेरी पहली प्राथमिकता है और स्कूलों में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए मेरे द्वारा सतत प्रयास जारी रहते हैं। इस अवसर पर शाला स्टाफ द्वारा श्री पांसे का शॉल व श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक श्री नागले, बाबाराव ठाकरे, भाउराव पाटनकर, यशवंतराव बोडख़े, यादोराव खाड़े, शुभम बर्डे सहित शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थे।

