Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

लाॅकडाउन में मानवता शर्मशार : पिता-पुत्र ने सरेराह विक्षिप्त पर बरसाए लात-घूंसे। कोविड टेस्ट करवाने जाते समय की घटना।

लाॅकडाउन में मानवता शर्मशा :  पिता-पुत्र ने सरेराह विक्षिप्त पर बरसाए लात-घूंसे। कोविड टेस्ट करवाने जाते समय की घटना।  



Indore. लॉकडाउन के बीच रविवार काे एमजी रोड थाना क्षेत्र में अमानवीय घटना सामने आई। यहां कोविड टेस्ट करवाने जा रहे पिता-पुत्र ने विक्षिप्त की सरेराह लात-घूसों से पिटाई कर दी। कार सवार को इसलिए गुस्सा आ गया था, क्योंकि विक्षिप्त ने उनकी कार पर पत्थर फेंक दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कार सवार रवाना हो गए। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर दोनों पर कार्रवाई की बात कह रही है।
एमजी रोड टीआई डीवीएस नागर ने बताया, घटना कृष्णपुरा छत्री की है। ब्रिज के नीचे उतरते ही राजबाड़ा की ओर जाने वाली रोड पर विक्षिप्त युवक खड़ा था। उसके सामने से काले रंग की कार गुजरी, तो वह उसके सामने आ गया। इस पर कार सवार उस पर चिल्लाए। विक्षिप्त ने कार पर पत्थर फेंक दिया। इसी बात से गुस्साए कार सवार पिता-पुत्र गाड़ी से उतरे और विक्षिप्त की सरेराह लात-घूसों से पिटाई कर दी। घटना के बाद युवक के साथ हुई ज्यादती के बाद पुलिस ने कार चालक पिता-पुत्र के खिलाफ कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad