दिन दहाड़े बकरी चोरी कर ले जा रहे चोर को 30 किमी पीछा करके पकड़ा।
मुलताई। नगर में मंगलवार शाम को बकरी चोरी की खबर चर्चा का विषय बना रहा। वाकया ऐसा है कि नहर में पिछले कई दिनों से बकरी चोरी का सिलसिला जारी है। आज नगर से मोटरसाइकिल पर बकरे ले जाते एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बकरी मालिक को इसकी सूचना लगी तो वह करीब 30-35 किमी पीछा करके आमला बोरी के रास्ते सारणी बकरी ले जा रहे चोर को बोरी घाट में पकड़ कर मुलताई थाने लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरी चोर सारणी का बताया जा रहा है जो अभी मुलताई थाने में है पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है बहुत सी चोरी गई बकरियों का खुलासा हो सकता है.

