Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग न्यूज : 5 करोड़ की सम्पत्ति का मालिक निकला प्राथमिक स्कूल का शिक्षक। नॉकरी से कमाई मात्र 36 लाख।

ब्रेकिंग न्यूज : 5 करोड़ की सम्पत्ति का मालिक निकला प्राथमिक स्कूल का शिक्षक। नॉकरी से कमाई मात्र 36 लाख।




बैतुल। भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने राजधानी में बैतूल के प्राथमिक शिक्षक पंकज श्रीवास्तव के यहां छापा मारा। उनके यहां आय से अधिक संपत्ति मिली है। घर में मिले दस्तावेजों के मिलने के बाद पुलिस की आंखें फटी रह गईं। वर्ष 1998 में संविदा शिक्षक से भर्ती हुए पंकज ने 23 साल में ही 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति जमा कर ली, जबकि इस दौरान उन्हें वेतन से महज 36 लाख 50 हजार रुपए मिले। उनके पास से बड़ी मात्रा में कृषि भूमि और आवासी प्लाॅट की रजिस्ट्री मिली हैं। अभी भी लोकायुक्त की कार्रवाई जारी थी।

जांच अधिकारी सलिल शर्मा ने बताया, पंकज श्रीवास्तव उर्फ मिंटू (48) पिता रामजन्म श्रीवास्तव बगडोना तहसील घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल के विद्यालय रेंगा ढाना प्राइमरी टीचर हैं। वे भोपाल के डी-413 मिनाल रेजीडेंसी में रहते हैं। मंगलवार सुबह 6 बजे टीम ने मिनाल और एमजीएम कॉलोनी बगडोना स्थित उनके निवास पर एक साथ छापा मारा। लॉकर्स की जांच करवा रहे हैं।

आरोपी के पास कुल 24 संपत्तियों की जानकारी मिली है। इनमें मिनाल रेसीडेंसी में डुप्लैक्स, समरधा में प्लाॅट पिपलिया में एक एकड़ भूमि, छिंदवाड़ा में 6 एकड़ जमीन, बैतूल में 8 आवासीय प्लाॅट, 6 दुकान बगडोना में व 10 अलग-अलग गांवों में कृषि भूमि कुल 25 एकड़ होना पाया गया है। कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपए की संपत्ति होने का पता चला है।

10 सदस्यीय टीम जानकारी जुटा रही

भोपाल में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध क्र 54/2021 धारा 13(1)(ब) 13(2),12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद निरीक्षक सलिल शर्मा, मुकेश तिवारी, वीके सिंह की 10 सदस्यीय टीम कार्यवाही की। पंकज के दो बेटियां और एक बेटे बुरहानपुर की एक मंहगी अकादमी में पढ़ाई करती हैं। पुलिस उनके खर्चे की जानकारी जुटा रही है।

ब्याज पर लगाता था पैसा

कार्रवाई के दौरान पंकज ने बताया कि उसने यह रुपए अपनी मेहनत से व्यापार में कमाई है। उसके पिता के रिटायर होने पर काफी पैसा मिला था। पता चला है कि पंकज के पिता डब्ल्यूसीएल में कोयला कामगार था। वह 3 साल पहले ही रिटायर हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पंकज पिछले करीब 30 साल से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ब्याज पर लगाता था। ज्यादातर वह पैसा नहीं देने पर सामने वाले की जमीन हड़ ले लेता था। सूत्रों के अनुसार छिंदवाड़ा में उसने एक शख्स को पैसा ब्याज पर दिया था। पैसा नहीं चुकाने पर उसने उस शख्स की 5 एकड़ जमीन ले ली। बाद में वहां कोयले की खदानें खुल गईं। यहां से मुआवजे के रूप में भी उसे काफी पैसा मिला था।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad