डेढ़ लाख कीमत की 30ग्राम वजनी सोने की चैन लौटाकर ईमानदारी की मिशाल बने तारेन्द्र रघुवंशी और राहुल सूर्यवंशी।
मुलताई। वर्तमान समय मे एक तरफ जहां इंसानियत और ईमानदारी खत्म होते जा रही है। लेकिन ऐसे समय मे कोहपानी निवासी होमगार्ड सैनिक तारेन्द्र रघुवंशी जी द्वारा ईमानदारी की मिशाल कायम की गई है। तारेन्द्र को एक सड़क दुर्घटना वाली जगह पर लगभग एक लाख 45 हजार कीमत की करीब 30 ग्राम वजन की सोने की चैन मिली जिसको उन्होंने सही सलामत वापस पहुचाया।
पूरा मामला हमारे हमदर्द न्यूज के पाठकों को बता दें कि 15 मॉर्च को करपा के पास एक सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमे धनन्जय ठाकुर की माताजी शांत हो गयी एवं बहन जीजा घायल हो गए थे। आज गुरुवार को तारेन्द्र रघुवंशी जी द्वारा धनन्जय ठाकुर के निवास पर पहुच कर उनकी माँ स्वर्गीय श्रीमती रामप्यारी ठाकुर जी की करीब 3 तोला सोने की चैन जो कि एक्सीडेंट में घूम गयी थी, आज उनके घर पहुचकर वापस लौटा का ईमानदारी की मिशाल कायम की । उन्होंने बताया कि 15 मॉर्च को अपने मित्र राहुल सूर्यवंशी के साथ रात के समय ड्यूटी जाते समय उन्हें सड़क दुर्घटना वाली जगह पर वह चैन मिली थी।
धनन्जय ठाकुर जी ने बताया कि आज उनकी माताजी के तीसरे के दिन तारेन्द्र रघुवंशी जी द्वारा उनकी माताजी की सोने की चैन ला कर दी गयी है जो कि हमारी मा की निशानी है और हम उनके आभारी है जो उन्होंने यह चैन ला कर दी, हम उनके आजीवन आभारी रहेगें।

