Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

नागरिक सहकारी बैंक में नकली सोना गिरवी रख कर लोने लेने का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना।

नागरिक सहकारी बैंक में नकली सोना गिरवी रख कर लोने लेने का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना। 




बैतुल। जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक सहकारी मर्यादित बैंक में जम कर फर्जीवाड़ा होने की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  खुद बैंक के मूल्यांकन कर्ता अनूप सोनी द्वारा ही यह फर्जीवाड़ा किया गया है। बताया जा रहा है कि अनूप सोनी को ही बैंक प्रबंधन द्वारा गोल्ड लोन के मामले में सोने की जांच के लिए अधिकृत किया गया है। अनूप सोनी द्वारा पूर्व में सोना गिरवी रख कर 16 लाख रुपए का लोन लिया गया था। अब दुबारा वही उसी सोने को गिरवी रख कर 18 लाख रुपए का लोन लेने बैक पहुचा। जब इस सोने की जांच दूसरे सुनार से करवाई गई तो वह सोना नकली पाया गया। 
          नकली सोना गिरवी रख कर लोन लेने की बात सामने आने पर बैंक द्वारा कोई शिकायत तक दर्ज नही कराई गई न ही कोई सूचना पुलिस को दी गयी। कुल मिला कर बैंक द्वारा पूरे मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरे मामले में जब बैंक के अधिकारियों से बात करनी चाही गयी तो कोई भी जवाब नही दे रहा है। बताया जा रहा है कि बैंक अध्यक्ष अतीत पवार कहीं बाहर है, अब उनके वापस आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी लग पाएगी। फिलहाल जिले भर में नकली सोना रख कर गोल्ड लोन लेने की चर्चा जोरों पर है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad