Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

लकी ड्रा खुलने के नाम पर ओएलएक्स के नाम पर बैंक फ्राड करने वाले 6 आरोपी सूरत गुजरात से गिरफ्तार ।

जिला बैतूल के थाना क्षेत्रो मे लोगो के साथ मोबाइल के माध्यम से बैंक मैनेजर बनकर एवं लकी ड्रा खुलने के नाम पर ओएलएक्स के नाम पर बैंक फ्राड करने वाले 6 आरोपी सूरत गुजरात से गिरफ्तार आरोपीगणो के कब्जे से 30 पर्जी सिम, 6 मोबाइल एटीएम, पेनकार्ड एवं करीब 04 लाख रूपये  हुए बरामद



                श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी के व्दारा जिले में बैंक फ्राड एवं धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुध्द कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं एसडीओपी महोदय मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया जी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी मुलताई श्री सुरेश सोलंकी के निर्देशन में मुलताई मे हुए बैंक फ्राड के 03 प्रकरण अपराध क्रं. 135/21 धारा 420 66(सी),66(डी) अपराध क्रं. 983/20 420, 66 सी 66 डी अपराध क्रं. 883/19 धारा 420 66सी , 66 डी में लकी ड्रा एवं ओएलएक्स पर सामान खरीदने के नामं पर तथा एटीएम बंद होने के नाम पर करीब डेढ लाख रू कि ठगी की गई विवेचना के दौरान सूरत गुजरात से आरोपी (1) शफ्फार मोहम्मद पिता वसीर अंसारी उम्र 22 साल नि0 मधुपुर झारखण्ड, (2) मोहम्मद मेहताब पिता अशरफअली अंसारी उम्र 33 साल, (3)अब्दुल गफ्फार पिता मोहम्मद वसीर उम्र 25 साल, (4) मोहम्मद अब्दुल पिता शरीफ अंसारी उम्र 25 साल, (5) मोहंम्मद सिराजुद्दीन पिता निजामुद्दीन अंसारी (6)अकबर पिता अजीब मियां असांरी उम्र 33 साल सभी नि0 थाना मधुपुर जिला देवगढ झारखण्ड हाल भाटपोरगाम सूरत गुजरात को गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि अलग अलग नंबरो से गूगल से मोबाइल नं. सर्च कर बैंक मैनेजर बनकर एटीएम लाक होने एवं खाता बंद होने लकी ड्रा ओएलएक्स पर सामान बेचने खरीदने आदि बातो का मोबाइल के माध्यम से प्रलोभन देकर ग्राहको के खाते से पैसे निकालना बताया आरोपी गणो द्वारा मुलताई के अलावा थाना कोतवाली बैतूल थाना गंज बैतूल, थाना बोरदेही , चोपना, चिचोली शाहपुर मोहदा, झल्लार मे हुए बैकं फ्राड को भी करना स्वीकार किया है आरोपीगणो द्वारा करीबन 05 लाख का बैंक फ्राड किया गया जो आरोपीगणो से बरामद किया जा रहा है आरोपीगणो का पुलिस रिमांड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है प्रकरण का एक आरोपी अजीम फरार है मामले मे आरोपीगणो के कब्जे से 30 पर्जी सिम, 6 मोबाइल एटीएम, पेनकार्ड एवं करीब 04 लाख रूपये  हुए बरामद हुए ।

उपरोक्त कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी सुश्री नम्रता सोंधिया जी मुलताई, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सोंलकी, उनि मोहित दुवे, आर. रमानंद धुर्वे, गजराज सिंह , नितेश लोखण्डे , अनिल धुर्वे, जगदीश कवरेती की सराहनीय भूमिका रही ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad