रजोला में किसान के खलियान में लगी आग ।
✍अनुप शिन्दे
आठनेर। आठनेर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम रजोला में किसान रावजी बारस्कर के आवास के पिछे स्थित खलियान में दोपहर 11:30 से 12:00 के बीच अचानक आग लगने से खलियान में रखा पशुओं का चारा जल गया साथ ही बैल गाड़ी भी जल गई ।
बलदेव गायकवाड, विनोद गुलबाके ने जानकारी देते हुए बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी।
यदि ग्रामीणों द्वारा तुरंत तत्परता नहीं दिखाई जाती तो आग विकराल रूप ले सकती थीं साथ ही मोके पर पहुंची भैंसदेही दमकल की टीम अौर , ग्रामीण दिलीप सरियाम, रामचरण विश्वकर्मा, संपत गायकवाड , जगन्नाथ गायकवाड, गुलाब शेषकर, गुणवंतराव शिन्दे, रामदयाल कास्दे, रामदास ईवने, बिरज बारस्कर, रेहान कुरेशी, प्रमोद शिन्दे,मून्ना कास्दे सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया

