Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

स्वच्छा ग्राही संघ आठनेर ने जनपद सीईओ सौंपा ज्ञापन,हाईकोर्ट के स्टे आदेश की कॉपी सौपी

 स्वच्छा ग्राही संघ आठनेर ने जनपद सीईओ सौंपा ज्ञापन,हाईकोर्ट के स्टे आदेश की कॉपी सौपी


✍अनुप शिन्दे

‌आठनेर। पंचायत स्तर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मोबेलाइजर की भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं जिस पर पंचायत स्तर पर स्वछाग्रहीयो द्वारा भर्ती में प्राथमिकता और संवेलियन करने की मांग की गई है आज स्वच्छता ग्राही आठनेर संघ के उपाध्यक्ष हंसराज देशमुख व सदस्य संतोष कुमरे ने बताया कि मध्य प्रदेश स्वच्छा ग्राही संघ द्वारा 30 जनवरी को जबलपुर हाईकोर्ट में स्टे के लिए अर्जी दी गई थी जिस पर हाईकोर्ट के स्टे आदेश व आगामी 

8 मार्च को सुनवाई के लिए आदेश दिया गया है जिसकी काफी व ज्ञापन आठनेर संघ के द्वारा जनपद पंचायत सीईओ श्री राजोरिया को सौंपा गया आठनेर स्वच्छा संघ ने ज्ञापन देते हुए मांग की है कि जब तक  हाईकोर्ट का भर्ती को लेकर कोई निर्णय नहीं आता

तब तक मोबेलाइजर की भर्ती की कार्यप्रणाली को रोक दी जाए इस दौरान सोनू चड़ौकार, मनीष मालवी,  प्रदीप चिल्हाटे व आठनेर ब्लॉक के स्वच्छा ग्राही संघ के सदस्य मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad