बीकानेर मिष्ठान के संचालक अफीम तस्कर मगन सिंह राजपुरोहित की संपत्ति को जमींदोज किया जाए - जन आंदोलन मंच मूलताई।
मुलताई विगत दिनों मां ताप्ती की पवित्र नगरी में पिछले कई वर्षों से व्यवसाय कर रहे बीकानेर मिष्ठान के संचालक मगन सिंह राजपुरोहित द्वारा मिष्ठान की दुकान की आड़ में अफीम का कारोबार किया जा रहा था जिसको पुलिस ने 5 किलो 600 ग्राम अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ा है.
जिसके चलते आज जन आंदोलन मंच ने एसडीओपी पुलिस एवं तहसीलदार मुलताई को कलेक्टर एवं एसपी बैतूल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि बीकानेर मिष्ठान के संचालक मगन सिंह राजपुरोहित की संपत्ति की जांच की जाए एवं दुकान को सील किया जाए, पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का नगरवासी जनता धन्यवाद प्रेषित करती हैं. साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नशा माफियाओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को देखते हुए अफीम तस्कर की चल अचल संपत्ति की जांच कर उसे जमीदोज किए जाने की मांग की गई है।
जोधपुर राजस्थान की बॉर्डर अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से जुड़ी है कहीं यह अंतरराष्ट्रीय मामला तो नहीं है इसकी जांच कर नशे की गिरफ्त में आ रही नौजवान पीढ़ी को बचाए जाने के बारे में जन आंदोलन मंच द्वारा ज्ञापन सौंपा गया.
Property of Bikaner Mishthan opium smuggler Magan Singh Rajpurohit be subsumed - Jan Andolan Manch Multai.


