घर का भेदी लंका ढाये - बारस्कर कालोनी मे हुई चोरी का खुलासा लेपटॉप वापस करने वाला पुर्व मित्र ही निकला शातिर नकबजन
बैतूल आज पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता में पुलीस ने बारस्कर कालोनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि
दिनांक 03/03/2021 को फरियादिया श्रीमति कौशल्या गणेशे पिता माधवराव गणेशे निवासी न्यु बारस्कर कालोनी महावीर वार्ड बैतुल ने रिपोर्ट लिखवाई की दिनांक 02/03/2021 के रात्री में 10.15 बजे वह तथा उसकी बहन वत्सला और वत्सला की लडकी अपुर्वा तीनों माँ दुर्गा देवी गणेशे को घर मे सुलाकर मोहल्ले में घुमने चले गये थे फिर परिचित संगीता के यहाँ उनकी शादी की सालगिरह होने से थोड़ी देर रुक गये थे तथा 11.15 बजे वापस अपने घर आकर आपस में बातचीत कर रहे थे तभी दो लडके मकान पर आये और फरियादीया को फोन लगाकर बाहर बुलाया और पुछने लगे कि आपके घर में चोरी हुई हैं क्या तो फरियादीया के मना करने पर प्रेम खडसे नाम के लडके ने एक लेपटॉप निकालकर दिखाते हुऐ बोला कि यह लेपटाप आपका हैं क्या । तो अपुर्वा ने बाहर निकलकर बोली की यह लेपटाप उसका है तथा चार्जज मे लगाकर गई थी । फिर फरियादीया ने मकान के अंदर जाकर चेक किया तो मकान के सामने के दरवाजे की सिटकनी खुली थी । पीछे के कमरे मे रखी आलमारी का ताला खुला हुआ था तथा आलमारी में रखे 92000 रुपये नगद , एक सोने की चेन , एक मंगलसुत्र तथा एक जोडी सोने के टाप्स नहीं थे । उक्त प्रेम खडसे ने बताया कि उसने मोहल्ले में दो लडको को लेपटॉप ले जाते हुए देखा था और संदेह होने पर उनसे लेपटॉप छीनकर लाया हैं । तथा उन लडकों ने ब्लेड से वार किया था मगर वह बच गया । फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतुल में अपराध क्रमांक 176/2021 धारा 457,380 भादवि के तहत प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया । यह प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतुल सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में श्रीमान अति . पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति श्रृद्धा जोशी एंव श्रीमान एसडीओपी महोदय बैतुल श्री नितेश पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर प्रकरण की सुक्ष्मता से विवेचना की गई । तथा अज्ञात आरोपीयों की त्वरित पतासाजी की गई । विवेचना के दौरान उक्त लेपटॉप वापस करने वाले प्रेम खडसे से भी पुछताछ की गई । जिसके बयानों में कुछ बातें विरोधाभाषी प्रतीत होने से पुनः हिकमतअमली से पुछताछ की गई । शुरुआत में प्रेम खडसे ने अपने बयानों मे कभी कुछ कभी कुछ बताकर गुमराह किया किन्तु सख्ती से पुछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी अपुर्वा गौंडे से पूर्व मे दोस्ती थी किन्तु वह करीब दो माह से बात नहीं कर रही थी इस कारण उसने प्लान बनाया कि पहले उसके घर में चोरी करता हूँ ।फिर चोरी का माल वापस करके अपुर्वा और उसके परिजनों का दिल जीत लूंगा और वह फिर से बातचीत करने लगेगी । चुकि आरोपी प्रेम खडसे रोज फरियादीया के घर के चक्कर लगाता था इस कारण उसे परिवार के लोगों की आने जाने की जानकारी रहती थी । घटना समय को जैसे ही अपुर्वा उसकी माँ और मौसी के साथ मोहल्ले में सगीता के घर गई मौका पाकर प्रेम खडसे ने मकान के अन्दर घुसकर ड्रेसिंग टेबल से चाबीयों का गुच्छा उठाकर किचन में गया फिर आलमारी खोलकर उसमें रखे 92000 रुपये नगद एंव एक सोने की चेन , सोने का मंगलसुत्र एंव एक जोडी सोने के टाप्स चोरी किया फिर सामने के कमरे से अपुर्वा गौड़े का लेपटाप चोरी किया और वहाँ से निकलकर अपने स्वंय के मकान मे जाकर मकान मालिक अमित ठाकुर को उठाया और बताया कि दो लडके चोरी करके भाग रहे थे उनसे मैने लेपटॉप छीन लिया है साथ मे चलों लेपटाप वापस कर देते हैं । फिर उक्त प्रेम खडसे अपने मकान मालिक अमित ठाकुर के साथ प्रार्थीया के घर पर आये और लेपटाप वापस कर दिया । प्रेम खडसे ने घर में जाकर चोरी के नगदी रुपये और आभुषण स्वंय के मकान में म्युजिक सिस्टम के बाक्स में अन्दर रखकर छत मे बने कमरे में ले जाकर छिपा दिया था । आरोपी प्रेम खडसे पिता कचरया खडसे उम्र 22 साल निवासी प्रताप वार्ड बच्चा जेल चौक के पास टिकारी बैतुल की निशादेही से उसके कब्जे से उक्त चोरी का मशरुका 92000 रुपये नगद , एक सोने की चेन , एक सोने का मंगलसुत्र , एक जोडी सोने के टाप्स जुमला मशरुका लगभग तीन लाख रुपये के बारह घटें के अन्दर बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली हैं । उक्त उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक संतोष पन्द्रे , उनि , विनोद यादव , उनि . विष्णु मौर्य , उनि कविता नागवंशी , प्र.आर. 622 दिलीप टाडेकर , 324 शाहजी , आर . 79 मयुर , 431 अरुण , आर . राजेन्द्र धाडसे , आर . 600 सोनु , 78 चम्पालाल , 430 चन्द्रपाल , आर . 159 नरेन्द्र , 469 राकेश करपे की भुमिका रही ।
Theft of the Betul Barskar Colony revealed. The ex-friend who returned the laptop turned out to be a vicious masked person.

