Popular theft revealed in Shahpur town. Journalists raised serious questions on police proceedings in the press conference.
शाहपुर कस्बा में चर्चित चोरी की खुलासा प्रेस वार्ता में पुलिस की कार्यवाही पर पत्रकारों ने उठाए गम्भीर सवाल
बेतूल शाहपुर कस्बा में चर्चित चोरी का खुलासा करने के लिए आज पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस ने शाहपुर कस्बे में चर्चित चोरी का खुलासा करते हुए बताया परंतु खुलासा होने के बाद पत्रकारों ने इस कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही ना किए जाने पर आपत्ति दर्ज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित मुलताई एसडीओपी सुश्री नंम्रता सोंधिया ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि आपके द्वारा दी गई आपत्ति पर पुलिस अधीक्षक बेतूल से चर्चा कर उनके मार्गदर्शन मे इस मामले की पुनः जांच कराई जा सकती हे
पत्रकारों ने आरोपियों ओर फरियादी को मीडिया के सामने लाने के लिये भी निवेदन किया परंतु पुलिस ने आरोपियों को मीडिया के सामने लाने से साफ इनकार कर दिया जबकि मीडिया ने बिना कैमरे बिना फोटो के आरोपियों ओर फरियादी से चर्चा करने का निवेदन भी किया था
पुलिस के अनुसार शाहपुर कस्बा मे चर्चित चोरी का खुलासा
दिनांक 02.02.2021 को प्रार्थी नितिन गुप्ता पिता रामनारायण गुप्ता निवासी परदेशीपुरा शाहपुर ने अपने घर में रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा घर की शटर का कुन्दा तोडकर गोदरेज में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नकदी 01 लाख रू . चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अप.क. 62/2021 धारा 457,380 भादवि ० . का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना की गई । जो विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री श्रृद्धा जोशी एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय श्री महेन्द्रसिह मीणा के निर्देशन मे थाना शाहपुर की गठित टीम थाना प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण मुकाती , सउनि विनोद मालवीय , आरक्षक मोहित भाटी , आरक्षक प्रवेश राजवंशी , आरक्षक विवेक यादव , चालक आरक्षक नितिन यादव को पतारसी के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दीक्षित मोहल्ले में रहने वाला सुमित साहू आजकल काफी पैसे उडा रहा है चार पहिया वाहन से बैतूल जा रहा है एवं बाहर जाकर जुआ खेल रहा है , कि संदेही से पूर्व मे पूछताछ किया जो जुर्म से इन्कार किया कि संदेही के अंगुल चिन्ह लिये गये थे जिसमे से संदेही सुमित साहू के अंगुल चिन्ह घटना स्थल ... से उठाये गये अंगुल चिन्ह से मिलान पर सही पाये गये । उक्त आधार पर संदेही सुमित साहू निवासी शाहपुर को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई जिसने जुर्म स्वीकार किया जो आरोपी से प्रकरण मे चोरी गया मशरूका सोने की मोहन माला कीमती 139000 रू . , एक बेन्दी सोने की कीमती 20400 रू . , एक अंगूठी सोने की कीमती 20300 रू . , चार जोड चांदी की पायल कीमती 32760 रू . , एक मंगलसूत्र 46000 रू . कान के झॉले 32200 कुल कीमती 2,90,660 रू . बरामद किये गये आरोपी सुमित ने मेमोरेण्डम पर बताया कि चोरी का बाकी सामान साथी नितिन राठौर निवासी शाहपुर को 79000 रू . मे बेचना बताया , जो नितिन राठौर की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार करने पर चोरी गये मशरूका एक मंगलसूत्र सोने का 36800 रू . , हार 46000 रू . झुमकी 32200 रू . एक जोडी चांदी की पायल 4550 रू . बरामद किया गया है । कुल मशरूका 1,19,550 रू बरामद किया गया । प्रकरण के आरोपीगणो को दिनांक 03.03.2021 को गिर ० किया गया है । आरोपीगणो से कुल 4,10,250 रूप्ये का मशरूका सोने चांदी के जेवरात बरामद किये गये है ।

