कांशीराम साहब की जयंती पर जय भीम सेना का आयोजन समता बौद्ध विहार छिंदवाड़ा में।
छिंदवाड़ा - जय भीम सेना के जिला अध्यक्ष शिवम पहाड़े ने बताया कि मान्यवर कांशीराम जी जो कि रविदास समाज के मार्गदर्शक एवं दलित शोषित पीड़ित के संरक्षक थे जिन्होनें दबे, कुचले समाज के उत्थान के लिये जीवन भर संघर्ष किया एवं डाॅ. बाबा साहेब विचारों पर चलकर देश में बहुजन समाज के लिये कार्य किया । ऐसे महान व्यक्तित्व मान्यवर कांशीराम जी की आज 87 वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय समता बौद्ध बिहार परासिया रोड में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनका जन्मोत्सव मनाया जायेगा । इस अवसर शासन द्वारा जारी कोरोना महामारी की गाईड का पालन किया जायेगा । श्री पहाड़े ने बताया कि जय भीम सेना के समस्त पदाधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने ब्लाकों में भी कोरोना महामारी की गाईड लाईन का पालन करते हुये मान्यवर कांशीराम का जयंती मनायें ।
Jai Bhim Army organized at Samta Buddhist Vihar Chhindwara on KanshiRam's birth anniversary.

