Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दिल दहला देने वाले झल्लार हादसे के बाद ग्रामीणों में भीषण आक्रोश, तीनो शवो को सड़क पर रख किया चक्काजाम।

दिल दहला देने वाले झल्लार हादसे के बाद ग्रामीणों में भीषण आक्रोश, तीनो शवो को सड़क पर रख किया चक्काजाम। 



कल झल्लार मे भीषण सड़क हादसे में हुई 3 मौतों के विरोध में तीनों शवों को रोड पर रखकर चक्काजाम सांसद विधायक के खिलाफ की नारेबाजी


👉तीनों शवों को रखकर कर रहे हैं स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन


👉कल चालानी कार्यवाही कर रहे झल्लार थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ को हटाने की मांग पर अड़े


👉आसपास के थानों का पुलिस बल भारी तादाद में तैनात


👉लगभग 1:30 बजे से चल रहा है चक्का जाम और प्रदर्शन

👉जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के पहुंचने की संभावना

👉पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे झल्लार


👉पुलिस विभाग के खिलाफ कर रहे हैं जमकर नारेबाजी


👉बैतूल परतवाड़ा स्टेट हाईवे पर दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें

बैतूल जिले के जल्लाद मैं आदिवासी कोरकू उन्नतशील समाज संगठन बैतूल के तत्वावधान में सुबह से ही बोरदेही, लायवानी, पलासपानी के ग्रामीण झल्लार में  इकट्ठा  होने लग गए थे और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और परतवाड़ा बैतूल स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया और चक्का जाम कर दिया चक्का जाम के कारण दोनों और लंबी वाहनों की कतारें लग गई

 प्रदर्शनकारियों का कहना है  कि कल की जा रही पुलिस की चालानी कार्यवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ और तीन लोगों की जान चली गई। उनकी मांग है कि चालानी कार्यवाही कर रहे झल्लार थाना प्रभारी दीपक पाराशर और पुलिसकर्मी रामराव पंडाग्रे एवं गयाप्रसाद रंभारिया सहित सभी मौजूद पुलिसकर्मियों को झल्लार थाने से हटाया जाएं। अधिकारियों के द्वारा प्रदर्शनकारियों को  समझाईश के बावजूद भी प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े  है कि जब तक दोषी पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही नहीं होती, उनका प्रदर्शन एवं चक्काजाम समाप्त नहीं होगा।

After the heart-wrenching Jhalar accident, there was fierce anger among the villagers, placing all three bodies on the road.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad