विधायक निलय डागा को फोन पर मिली धमकी के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सौंपा एसपी को ज्ञापन।
👉जिला पुलिस अधीक्षक के ज्ञापन ना लेने आने पर भड़के कांग्रेसी आखिर कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन लेने आना पड़ा
👉कांग्रेसियों ने लगाए मध्य प्रदेश शासन के खिलाफ जमकर नारे
👉कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश के गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
बैतूल शनिवार देर शाम बैतूल विधायक एवं उद्योगपति निलय डागा को जान से मारने की धमकी भरा एक कॉल आया था जब से बैतूल जिले की राजनीति में भूचाल सा आ गया है आज बैतूल जिला कांग्रेश जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैतूल जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र कमांक 131 के विधायक श्री निलय डागा जी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाईल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है । जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है । विधायक जैसे उच्च पद पर आसीन जिनको लाखों वोट देकर जनता ने जनप्रतिनिधि चुना है । ऐसे व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मिल रही है.तो आम जनता के साथ क्या हो सकता है ? अतः महोदया से निवेदन है कि विधायक श्री निलय डागा जी को सुरक्षा प्रदान की जाये और जल्द से जल्द दोषी को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जावे । ताकि ऐसी पुनरावृत्ति किसी जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों के साथ घटित ना हो । यदि शीघताशीघ्र दोषी को नहीं पकड़ा गया तो कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में उग्र आंदोलन करेगी साथ ही बेतूल जिले में कांग्रेस के चारों विधायकों को पुलिस सुरक्षा की भी मांग की।
The Congressmen submitted a memorandum to the SP under the leadership of the Congress District President for threatening to kill Betul MLA Nilaya Daga.

