कोरोना समीक्षा बैठक : नाइट कर्फ्यू पर फिलहाल मुख्यमंत्री ने नहीं लिया कोई निर्णय, मंत्री सारंग बोले- दो दिन बाद फिर करेंगे बैठक
Corona review meeting in MP: currently Shivraj Singh has not taken any decision on the night curfew, Minister Sarang said - will meet again after two days
नाइट कर्फ्यू पर फिलहाल मुख्यमंत्री ने नहीं लिया कोई निर्णय, मंत्री सारंग बोले- दो दिन बाद फिर करेंगे बैठक
खुलासा फर्स्ट, भोपाल/इंदौर। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इंदौर और भोपाल में रात्री कालीन कर्फ्यू लगाने पर विचार करने की बात कही थी। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना समीक्षा बैठक आयोजित की गई। लेकिन इस बैठक में नाइट कर्फ्यू पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। बैठक के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दो दिन बाद पुन: बैठक का आयोजन किया गया है तब चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
रविवार को 429 नए केस आए
प्रदेश में बीते पांच दिन से कोरोना के केस लगातार 400 से अधिक आ रहे हैं। रविवार को भी जारी रिपोर्ट में 429 नए केस आए। कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत की पुष्टि भी हुई है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए, तो नए केस इंदौर में 161 और भोपाल में 77 आए। इंदौर में 2 और भोपाल में एक संक्रमित की मौत हुई। अब प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 3606 हो गए हैं। सबसे ज्यादा इंदौर में 1395 और भोपाल में 634 हैं, जबकि जबलपुर में भी 138 सक्रिय मरीज हैं।

