ब्रेकिंग न्यूज़। फारेस्ट रेंजर आफिस के पीछे झोपड़ी में डबल मर्डर से सनसनी।
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मुलताई। नगर से लगा हुआ कामथ क्षेत्र में स्थित फॉरेस्ट रेंजर आफिस के पीछे एक झोपड़ी में दो लोग मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका जयवंती पवार उम्र 46 वर्ष एवं उसकी लड़की की लड़की 11 वर्षीय (नातन) लविसा गुप्ता की लाश उसके घर मे मिली है। बताया जा रहा है कि महिला आबकारी ठेकेदार के आफिस में खाना बनाने एवं कामथ के सामुदायिक भवन में साफ सफाई का काम करती थी। सोमवार दोपहर तक काम पर नही आने पर कामथ पंचायत के सहायक सचिव राजकुमार तायवाड़े ने जब उसके बेटे रवि को फोन लगाया तब रवि ने घर आकर देखा तो उसकी माँ और भांजी मृत अवस्था मे मिली। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।
पूरे मामले में प्रथम दृष्टया मर्डर की आशंका जाहिर की जा रही है पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

