बीजेपी कार्यालय के सामने एक आवारा मवेशी से टकरा कर व्यक्ति घायल। ऑटो एम्बुलेंस से पहुचाया अस्पताल।
मुलताई। अंबेडकर चौक पर मंगलवार रात 8:00 बजे भाजपा कार्यालय के सामने आवारा मवेशी ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया। जिसे ऑटो एंबुलेंस से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
हमारे पाठकों को बता दें कि नगर में काफी संख्या में आवारा मवेशी घूम रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार नगर पालिका प्रशासन से भी की जा चुकी है. फिर भी इन मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद नहीं किया जा रहा. जिसके चलते आए दिन दुर्घटना की खबर सामने आ रही है.
कुछ दिन पहले भी नाका नंबर एक पर दो आवारा सांडो में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी. नगर प्रशासन कब इस ओर ध्यान देगा यह देखने वाली बात है. क्या पवित्र नगरी में इस तरह से यह आवारा मवेशी घूमते रहेंगे. अगर यह व्यक्ति मर गया तो इसमें किसकी जिम्मेदारी होगी.
The man was injured in front of the BJP office after hitting a stray cattle. Reached Hospital by Aub Ambulance. Watch video

