Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सड़क हादसा - दो युवक घायल, बैतुल जिला अस्पताल रेफर। अज्ञात पिकअप वाहन ने मारी टक्कर।

सड़क हादसा - दो युवक घायल, बैतुल जिला अस्पताल रेफर। अज्ञात पिकअप वाहन ने मारी टक्कर।


मुलताई। शनिवार दोपहर 12 बजे नगरकोट के पास मूलताई से बैतुल की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अज्ञात पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिस वजह से दोनो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया।
         सड़क दुर्घटना में घायल युवक इंदिरा गांधी वार्ड निवासी गाजी एवं आजाद वार्ड निवासी तिवारी नामक युवक अपनी मोटरसाइकिल से बैतूल तरफ जा रहे थे। नगरकोट के पास अज्ञात पिक अप ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों घायल युवको को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बैतूल रेफर कर दिया गया दोनों को सर सीना एवं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad