Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गो रक्षकों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग, हिन्दू संगठन ने गृहमंत्री के नाम थाना उपनिरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

 गो रक्षकों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग, हिन्दू संगठन ने गृहमंत्री के नाम थाना उपनिरीक्षक को सौंपा ज्ञापन


✍अनुप शिन्दे

आठनेर। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पांडौल मैं हूए गो रक्षकों से मारपीट की मामले में शुक्रवार को आठनेर में हिन्दू समाज संगठन ने गृहमंत्री के नाम थाना उपनिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में हमलावर गोवंश तस्करौ के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही आठनेर थाना प्रभारी डीएस टेकाम के खिलाफ नारेबाजी कर मामले की विवेचना कर रहे  संतकुमार  परतेती के विरोध में भी जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन रैली में एबीवीपी छात्र संगठन की ओर से छात्रों ने भी  हिस्सा लिया। मामले में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए हिन्दू  संगठन के प्रमुख कृष्णकांत गावड़े ने बताया कि गो तस्करी चरम पर है आठनेर थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग के कुछ लोगों की  भुमिका  संदेहास्पद है इस स्थिति में आठनेर पुलिस द्वारा मामले में कठोर कार्यवाही नहीं की जाति है तो हिन्दू संगठन उग्र आंदोलन  करने के लिए  बाध्य होगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad