आठनेर बालक छात्रावास का कक्षा दसवीं का छात्र कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मचा हड़कंप
✍अनुप शिन्दे
आठनेर । ब्लाक मुख्यालय स्थित बालक छात्रावास में पड़ने वाला कक्षा दसवीं का छात्र बागवानी सातकुड पंचायत निवासी की कोरोना पाज़िटिव रिपोर्ट आई है आठनेर अस्पताल प्रशासन के द्वारा मामले की पुष्टि करते हुए बताया की बालक छात्रावास में रहने वाले सभी छात्रों का सैम्पलिंग जांच के लिए लिया गया था जिसमें एक छात्र कोरोना संक्रमित हुआ है । मामले मे डॉ द्वारा बताया की उक्त युवक के परिजनों की हिस्ट्री महाराष्ट्र से जुड़ी हुई है । फिलहाल संक्रमित युवक के परिजनों को गांव में स्थित खेत में बने मकान में होम आइशोलेट किया गया है

