ब्रेकिंग न्यूज - होटल गुलमोहर के एक कमरे में पकड़ाए सदिंग्ध युवक युवती। पुलिस की छापामार कार्यवाही।
बैतुल। जिला मुख्यालय पर गंज क्षेत्र में स्थित होटल गुलमोहर में आज गुरुवार उस समय हड़कम्प मच गया जब अचानक पुलिस पूरे दल बल के साथ छापा मारने होटल पहुची। पुलिस को सूत्रों जानकारी मिली थी कि बुधवार से युवक युवती का एक जोड़ा होटल में रुका है। जब पुलिस विभाग की महिला सेल प्राभारी डीएसपी पल्लवी गौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी जिस पर वे कार्यवाही करने होटल पहुचे जहा उन्हें एक कमरे में युवक युवती मिले है। उन्होंने बताया कि युवक युवती ने किसी एप के जरिए होटल में रूम बुक करवाया था, युवक सारणी ओर युवती आमला की निवासी बताई जा रही है। युवक बालिग है लेकिन युवती के बालिग नाबालिग होने की पुष्टि के लिए डॉक्यूमेंट मंगाए है, वहीं दोनों के घर वालो को जानकारी दे कर उन्हें भी बुलाया गया है। साथ ही होटल गुलमोहर ने ये सब कस्बे चल रहा है, उनके पास होटल का लाइसेंस है या नही, होटल में आने जाने रुकने वालो की सही और पूरी जानकारी ली जाती है कि नही इनकी जांच कर रहे है। होटल संचालन में अनियमितता पाए जाने पर होटल को बंद करने की कार्यवाही भी की जाएगी।

