बैतूल विधायक श्री निलय डागा को धमकी देने वाला सख्स रायपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार, बैतूल कोतवाली पुलिस की कार्यवाही ।
बैतुल। घटना दिनाँक 06/03/2021 को फरियादी श्री लिखित गोठी पिता विनयकुमार गोठी नि. मोतीवार्ड बैतूल ने इस आशय की रिपोर्ट लिखवाई कि उक्त दिनाँक को समय करीबन 14.10 बजे मोबाइल नम्बर 08963923035 से उसके मोबाइल पर फोन आया था । काल करने वाले व्यक्ति ने धमकी दिया कि “आप गोठी जी बोल रहे हो क्या, आपके लिये एक खबर है, आपके यहाँ का जो विधायक है निलय डागा, उसको मै एक हफ्ते मे गोली मार दूँगा,... एक हफ्ते मे मर जायेगा।“ सबब फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल मे अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अप.क्र.188/2021 धारा 507 भादवि के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि इसी तरह उक्त मोबाइल नम्बर के धारक ने बैतूल के और भी अलग अलग लोगों को उसी नम्बर से फोन लगाकर धमकी दिया है। सबब प्रकरण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन मे श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रृध्दा जोशी, श्रीमान एसडीओपी महोदय बैतूल श्री नितेश पटेल एवं श्रीमान उपुअ अधीक्षक महोदय महिला सेल सुश्री पल्लवी गौर के द्वारा थाना कोतवाली की दो पृथक पृथक टीमें गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की गई। आरोपी द्वारा घटना के बाद तत्काल बंद कर दिये जाने से उसके काल रिकार्ड के आधार पर इटारसी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नागदा, नागपुर, अकोला नांदेड़, मनमाड़ आदि स्थानों पर लगातार पतासाजी की गई किन्तु आरोपी का कोई पता नही चला। तलाश पतासाजी के दौरान नागपुर बुद्धनगर गुरूद्वारा मे जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मोबाइल नम्बर 08963923035 दयासिंह सरदार का है जो कभी कभी सेवा करने गुरूद्वारा मे आता है और चला जाता है । उक्त सूचना एवं आरोपी की काल रिकार्ड के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपी की अधिकतम लोकेशन प्रदेश के अलग अलग गुरूद्वारों मे ही रहती है। इसी आधार पर दिनाँक 17/03/2021 को थाना प्रभारी कोतवाली बैतूल द्वारा अपनी टीम के साथ रायपुर (छग) जाकर तलाश पतासाजी की गई जो आरोपी रायपुर मे गंज थाना क्षेत्रांतर्गत एक गुरूद्वारा मे मिला। उक्त आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि उसका असली नाम ऐंसीलाल झाम पिता भवानीदास झाम, पंजाबी, उम्र 70 वर्ष लगभग नि. गंज बैतूल है तथा अपना नाम बदलकर दयासिंह सरदार रख लिया है। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर बताया कि करीब 24 साल पहले उसके पिताजी ने घर से निकाल दिया था तथा पारीवारिक कारणों से पत्नि वीणा झाम ने भी तलाक ले लिया था तब से वह निहंग सरदार का वेश धारण कर देश की अलग अलग गुरूद्वाराओं मे रहकर सेवा करता है। पूर्व में गंज बैतूल स्थित दिलबहार चौक मे उनके पिताजी की कपड़े की दुकान थी तथा अच्छा व्यापार था, जो दुकान मालिक श्री विनोद कुमार डागा जी ने खाली करवा लिया था इस कारण सदमें पिताजी श्री भवानीदास झाम की मृत्यु भी हो गई थी और बैतूल के लोग भी मेरी गरीबी का अक्सर मजाक उड़ाते थे। इसलिये मैने एक पत्रिका मे ब्लड डोनेट करने वाले लोगों की सूची मे बैतूल के लिखित गोठी, खण्डेलवाल, विधायक श्री योगेश पण्डाग्रे जी तथा अन्य लोगों का नाम और मोबाइल नम्बर देखा और नोट कर लिया। सफर के दौरान नागदा (उज्जैन ) जाकर फोन लगाकर जान से मार देने की धमकी दिया हूँ। आरोपी ऐंसीलाल झाम को रायपुर से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर आज दिनाँक 18/03/2021 को बैतूल लाया गया है। ऐंसीलाल झाम काफी उम्र दराज होकर उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नही होना प्रतीत होती है। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल व सिम बरामद किया जा चुका है। फिर भी प्रकरण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुये विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इस उल्लेखनीय सफलता मे निम्नलिखित अधिकारी/कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है – निरी. संतोष पन्द्रे , उनि. ए.बी. मर्सकोले, उनि. राजेन्द्र राजवंशी(सायबर सेल), उनि. नितिन पटेल, उनि. पवन कुमरे, सउनि. वहीद खान, प्रआर.254 गोविन्दप्रसाद, आर. 352 रविन्द्र, आर. 21 नवीन , आर. 564 विशाल , आर. 469 राकेश करपे , आर. राजेन्र्3 धाड़से (सायबर सेल) , आर. दीपेन्र्श (सायबर सेल ) की भूमिका रही है।

