कोरोना के कारण सादगी पूर्वक सांकेतिक रूप से लोगों ने घरों पर ही जलाई होली।
मूलताई। कोरोना के प्रकोप के चलते पूरे जिले में जहा रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन का पालन किया गया वहीं लोगो ने होली के पर्व पर सांकेतिक रूप से घरों पर रहकर ही घरों के सामने ही होली जमाई, विधिवत पूजा अर्चना कर होलीका दहन किया गया। अक्सर होली पर सामूहिक रूप से लोग मिल कर बड़े हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का पर्व मनाते है लेकिन इस बार लॉक डाउन ओर कोरोना के प्रकोप के चलते सामुहिक रूप से होलिका दहन नही किया गया।


