कपास्या के पास सड़क हादसा। मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत।
कुलदीप पहाड़े . . . .
मुलताई। रविवार शाम को करीब 7 बजे मूलताई से छिंदवाड़ा रोड पर लैंदागोंदी और चिखली के बीच मे सड़क हादसा हो गया जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। बाद में जिसकी मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक ग्राम खैरवानी निवासी 25 वर्षीय युवक जिसका नाम लतेश पवार बताया जा रहा है।


