Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पिछले पांच दिनों में सर्वाधिक पॉजिटिव संक्रमण के मामले सामने आए। मास्क का सही उपयोग नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं, बाजारों में भीड़भाड़ मुख्य वजह।

पिछले पांच दिनों में सर्वाधिक पॉजिटिव संक्रमण के मामले सामने आए।
मास्क का सही उपयोग नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं, बाजारों में भीड़भाड़ मुख्य वजह।


बैतूल, 28 मार्च 2021
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में प्रतिदिन हो रही कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में विश्लेषण के दौरान पिछले पांच दिनों में सर्वाधिक रूप से व्यवसायियों में 72, गृहणियों में 71, किसानों एवं विद्यार्थियों में 45-45 एवं सेवानिवृत्त व्यक्तियों में 26 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिसकी मुख्य वजह बाहरी व्यक्तियों से सम्पर्क के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना, मास्क का उपयोग नहीं अथवा सही तरीके से मास्क नहीं लगाना, बाजारों में या भीड़भाड़ वाले स्थानों में बचाव के उपाय नहीं अपनाना प्रतीत होता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मार्च से 27 मार्च के बीच अन्य वर्ग जो अधिक संक्रमित हुए हैं उनमें शिक्षक वर्ग में 20, स्वास्थ्य कर्मियों में 14, अनइम्लॉइड में 11, बैंक कर्मियों में 9, कॉन्ट्रेक्टर्स में 7, ड्राइवरों में 6, रेल्वे कर्मचारियों एवं बिजलीकर्मियों में 5-5 संक्रमण के मामले मुख्य रूप से शामिल हैं।
कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का शत्-प्रतिशत् रूप से पालन करें। निर्धारित मास्क का ही उपयोग किया जाए एवं मास्क को सही तरीके से लगाया जाए। भीड़भाड़ से बचें, साथ ही आपस में सोशल डिस्टेंसिंग का आवश्यक रूप से पालन करें। हाथ धोने के लिए सेनेटाइजर अथवा साबुन का उपयोग नियमित रूप से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि जिन संदिग्ध संक्रमितों के सेम्पल लिए जा रहे हैं, उनको भी सेम्पल देने के बाद क्वारेंटाइन का पालन करना चाहिए। ऐसे ही शाहपुर के एक मामले में एक शिक्षक द्वारा सेम्पल देने के बाद क्वारेंटाइन का पालन नहीं करने पर उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad