सेफ सिटी सोशल आडिट अंतर्गत महिलाओं स्कूली छात्राओं से रूबरू हुईं परियोजना अधिकारी एवं सीएमओ.
✍अनुप शिन्दे
आठनेर। सेफ सिटी सोशल ऑडिट के अंतर्गत सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती नेहा यादव के द्वारा नगर के उन स्थानों का भ्रमण किया गया जहां स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं को
आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन स्थान में शहर का बस स्टैंड, गवर्नमेंट कॉलेज के आसपास का एरिया एवं गर्ल्स स्कूल के आसपास के स्थान का निरीक्षण किया गया। इन जगहों पर छात्राओं के आने जाने में होने वाली असुविधाओं का अवलोकन किया गया । नगर के बस स्टैंड पर बच्चियों एवं महिलाओं के बैठने का स्थान देखा गया, जहां सीएमओ ने अवगत कराया कि शहर के चौराहे एवं बस स्टैंड पर कैमरे लगे हुए हैं, जिससे सतत निगरानी की जा रही है साथ ही सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर महिलाओं की प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए।

