अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर राठी चिकित्सालय में अभिनव कार्यकर्म आयोजित किया गया था । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति निशा बांगरे डिप्टी कलेक्टर ,डिएसपी पल्ल्वी गौर ,डा स्मिता राठी,डा दिप्ती राठी ,अभिलाषा बाथरी के द्वारा समाजिक क्षेत्रो मे महिलाओ बालिकाओ के अधिकारो और संरक्षण के लिए बैतूल जिले मे उत्क्रष्ट कार्य करने के लिए नारी शक्ती पूरूस्कार 2021 से समाज सेविका श्रीमति शिखा भौरासे को सम्मानित किया गया। शिखा भौरासे के द्वारा निरंतर बैतूल जिले मे जागरूकता कार्य किये जाते रहे है। और महिलाओ को उनके कानूनी अधिकार दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। संचालन श्री शैलेन्द्र बिहारियाजी के द्वारा किया गया।

