गोलिकाण्ड का गवाह मूलताई तहसील परिसर बनता जा रहा है, शराबियों का ठिकाना।
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मूलताई। नगर का तहसील कार्यालय जहां पुलिस और राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी का आफिस स्थित है। मूलताई तहसील के विभन्न प्रशासनिक कार्यो के लिए रोजाना सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणांचल से लोग तहसील परिसर में आते है।
वर्तमान में तहसील परिसर में कुछ असामाजिक तत्व भी सक्रिय है जो परिसर का स्वरूप बिगाड़ने में लगे हुए है, आलम ऐसा है कि अब तहसील परिसर धीरे धीरे शराब पीने वालों का अड्डा बनता जा रहा है, इसका अंदाजा तहसील परिसर में जगह जगह यहां वहां पड़ी शराब की खाली बोतलों को देख कर लगाया जा सकता है। इससे तो यही कहा जा सकता है कि तहसील परिसर शराब पीने वालों का अड्डा बनते जा रहा है। यदि प्रशासन ने समय रहते इस ओर ध्यान नही दिया तो परिसर की स्थिति और बिगड़ सकती है और किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
The witness of Golikand is becoming the Multai tehsil complex, whereabouts of alcoholics.


