Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पवित्र नगरी मूलताई में मूलभूत सुविधाओं से वंचित ताप्ती वार्डवासी। नगर पालिका के खिलाफ खोला मोर्चा।

पवित्र नगरी मूलताई में मूलभूत सुविधाओं से वंचित ताप्ती वार्डवासी। नगर पालिका के खिलाफ खोला मोर्चा।

✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मुलताई मा ताप्ती की पवित्र नगरी मुलताई वार्ड क्रमांक एक ताप्ती वार्ड के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जिसके चलते आज वार्ड वासियों ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है कई बार वार्ड वासियों द्वारा वार्ड की समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद में आवेदन दिए गए लेकिन आज तक कोई भी कार्य यहां पर नहीं किया गया है वार्ड वासियों का कहना है कि भोपाल की कंपनी शर्मा एक्वा द्वारा पीएचई घटक से पाइप लाइन विस्तार का जो कार्य किया जा रहा है उसके लिए रोड खोद दिए गए हैं जिस वजह से वार्ड वासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही वार्ड में कई दिनों से सफाई नहीं हुई है नालियों का पानी रोड पर बह रहा है नाली के पानी में कीड़े पड़ चुके हैं गंदा पानी नालों में आने की वजह से यह वार्ड वासी गंदा पानी पीने को मजबूर है. वार्ड वासियों का कहना है कि
पिछली परिषद में वार्ड से भाजपा  उम्मीदवार द्वारा चुनाव लड़ा गया था जो चुनाव में विजय श्री हासिल करने के बाद भी वार्ड में 5 साल तक के कभी सक्रिय नहीं दिखे. कई बार समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है.

जिसके चलते वार्ड वासियों ने आज अपनी समस्या मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद की है, देखते हैं इन वार्ड वासियों की समस्या का कब तक समाधान होता है.
वार्ड की ड्रेनेज समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है बारिश का पानी अभी तक जमा है जिसके चलते वार्ड में मच्छरों की भरमार है.

 पवित्र नगरी के नियमों की अनदेखी हो रही है, पवित्र नगरी के नियम अनुसार सूअर पालन नहीं किया जा सकता फिर भी वार्ड में जगह-जगह सूअर देखी जा सकती है. वार्ड वासियों के अनुसार वार्ड में शीघ्रता से  साफ सफाई नाली एवं पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होता है तो आगे नगर पालिका में धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

खबरों के लिए संपर्क करें Humdard News 
कुलदीप पहाड़े 8982291148

Tapti ward resident deprived of basic facilities in the holy city of Multai. Khola Morcha against the municipality.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad