Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतुल बीच शहर के डस्टबिन में मृत मिला नवजात। शव छोड़ने वाले को तलाश में पुलिस।

बैतुल बीच शहर के डस्टबिन में मृत मिला नवजात। शव छोड़ने वाले को तलाश में पुलिस।


बैतूल। जिला मुख्यालय पर सोमवार सुबह बीच शहर में स्थित अभिनंदन सरोवर के पास रखे एक डस्टबिन में नवजात बालिका का शव मिला। 
           प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग साढ़े 7 बजे सफाईकर्मी जब डस्टबिन में से कचरा लेने पहुंचा तो उसे सफेद कपड़े में लिपटा हुआ एक नवजात शिशु का शव दिखाई दिया। सफाईकर्मी ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस डस्टबिन में नवजात के शव को छोडऩे वालों की तलाश कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad