Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार की कार पलटने से वृद्धा की मौत, 2 घायल।

अंतिम संस्कार में जा रहे तुरिया परिवार की कार पलटने से वृद्धा की मौत, 2 घायल।



मुलताई। नगर से मोरखा कार से एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनो घायलों को डायल 100 से मुलताई अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. अमित नागवंशी द्वारा वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। 
        प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मुलताई के सेवा निवृत्त शिक्षक आर के तुरिया 64 वर्ष पत्नी संगीता 55 वर्ष एवम सास रामप्यारी ठाकुर के साथ मोरखा में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान लगभग दोपहर में उनकी कार करपा के पास अनियंत्रित होकर रोड से उतर गई जिसमें कार में सवार तीनो लोग घायल हो गए । सूचना पर डायल 100 द्वारा मुलताई अस्पताल लाया गया, जहां रामप्यारी ठाकुर की मौत हो गई। रिटायर्ड शिक्षक तुरिया एवम उनकी पत्नी का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमारे पाठकों को बता दें कि रामप्यारी ठाकुर धनंजय ठाकुर की माँ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad