Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मन्दसौर शहर कोतवाली टीआई गोपाल सूर्य वंशी व उनकी पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी

टीआई गोपाल सूर्य वंशी व उनकी पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी


शाहरूख मिर्जा ✍️

मंदसौर: मंदसौर में बाहर से आकर असामाजिक तत्व एवं गुंडे अब नई-नई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन अब उनकी खैर नहीं है क्योंकि मन्दसौर पुलिस ऐसे गुंडा तत्व और असामाजिक तत्वों को कतई छोड़ने वाली नहीं है. 

मन्दसौर में दिनांक 11 फरवरी 21 को फरियादी अनय पिता पंकज जैन निवासी गीता भवन मन्दसौर ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट की थी कि उसकी दादी भावसार नमकीन दुकान से रिश्तेदारों को छोड़कर वापस अपने घर की तरफ आ रही थी तभी साड़ी सेंटर की दुकान के सामने दो व्यक्ति मोटर साईकिल पर सवार होकर आए



और पीछे बैठे व्यक्ति ने सामने से गले में झपट्टा मारकर दादी के गले में पहनी हुई सोने की चैन 20 ग्राम की तोड़कर भाग गए, फरियादी की रिपोर्ट पर शहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध. क्र.108 /21 धारा 392 भादवि. का कायम कर विवेचना में लिया था घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जागरूक एस. पी. श्री सिद्धार्थ चौधरी पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा डॉ अमित वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्री परमाल सिंह मेहरा नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी शहर कोतवाली श्री गोपाल सूर्यवंशी के नेतृत्व में टीम गठित कर विभिन्न दिशाओं में रवाना की गई घटनास्थल के आसपास पूछताछ कर एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में प्रयुक्त वाहन हौंडा शाइन क्रमांक RJ 27 Vs 7549 के संबंध में जानकारी के आधार पर आरोपीगण अख्तर उर्फ आसू पिता  मोह.शेहजाद  निवासी मुखर्जी चोक थाना धानमंडी उदयपुर राजस्थान को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया.आरोपी  से कड़ी पूछताछ के बाद बताया गया कि उसके द्वारा उक्त घटना अपने साथी सिकंदर के साथ मिलकर की. घटना में लूटी गई चेन का एक टुकड़ा पुष्कर पिता किशनलाल ओढ. निवासी मुखर्जी चौक थाना धान मंडी उदयपुर को बेचना बताया तथा चैन का शेष  हिस्सा अपने अन्य साथी सिकंदर के पास होना बताया बाद में आरोपी पुष्कर ओढ की तलाश. की जाकर उसे भी गिरफ्तार किया गया जिससे चैन के टुकड़े  के संबंध में पूछताछ करने पर शाहरुख पिता मरहम हसन निवासी हेला वाडी बस्ती उदयपुर को बेचना बताया घटना में फरार आरोपी गण सिकंदर निवासी सिलावट वाड़ी उदयपुर व शाहरुख निवासी हैलावाड़ी बस्ती उदयपुर की तलाश जारी है


आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल हौंडा शाइन कंपनी क्रमांक आरजे 27 VS 7549 जप्त की गई. 


उक्त सराहनीय कार्य में टी.आई. गोपाल सूर्य वंशी थाना प्रभारी शहर कोतवाली मन्दसौर व उनकी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad