फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ईकाई आठनेर द्वारा कालेजों में तालाबंदी कर छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
✍अनुप शिन्दे
आठनेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई आठनेर द्वारा छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के विरोध में आठनेर के सभी सरकारी एवं प्राइवेट कालेजों पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए समस्त महाविद्यालय के छात्रों द्वारा हस्ताक्षर कर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ आज़ाद ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2019-20 में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में बैतूल जिले को सम्मिलित किया गया पहले सत्र में छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी द्वारा छात्र-छात्राओ के साथ भेदभाव करते हुए अधिक फीस वसूली की जा रही है।
परीक्षा लेट फीस बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से बहुत अधिक है विद्यार्थियों को समय-समय पर जानकारी का अभाव हो रहा है। जिसको लेकर छात्र छात्रओं द्वारा पहले के अनुसार यथावत करते हुए बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में जोड़ने या जीएच कॉलेज को ऑटोनामर्स किया जाए या होशंगाबाद महाविद्यालय को यूनिवर्सिटी बनाया जाए। निम्न मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ आजाद, नगर मंत्री शीतल सूर्यवंशी, दीपा गीद, नगर अध्यक्ष उमेश कुयटे, नगर उपाध्यक्ष प्रीतम जीत पूरे नगर मीडिया प्रमुख ऋषि बामने, नगर एसडीएफ प्रमुख क्षितिज कुयटे, नगर छात्रावास प्रमुख अंकित वागद्रे, नगर आंदोलन प्रमुख ललित कनाठे, नगर सह मीडिया दीपांशु कनाठे, गौरव मालवीय, एवं समस्त कॉलेजों के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


