आदिवासी समाज संघटन ने किया कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन, बच्चों व पालकों को दी जानकारी
✍अनुप शिन्दे
आठनेर। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र आठनेर के ग्राम हिड़ली में 5 मार्च को बैतूल के मेडिटेक व आदीवासी समाज संगठन के द्वारा छात्र व पालकों के लिए कैरियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया । बच्चों को उचित मार्गदर्शन न मिलने का कारण अक्सर वह या तो अपनी पढ़ाई छोड़ देते है या फिर पढ़ लिया फिर भी आगे कुछ नही कर पाने के कारण कंपनी या मजदूरी करने लगते है । इस तरह से आगे आने वाले छात्रों के भविष्य और उनके पालकों के मार्गदर्शन के लिये बैतुल के मेडिटेक व आदिवासी समाज संघटन के द्वारा छात्र व पालकों के कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया था जिसमे की मेडिटेक के संचालक डॉ. राजा धुर्वे, डॉ. प्रीतम सिंग कुमरे, प्रोफेसर जामवंत सिंग कुमरे, द्वारा कक्षा 10 वी व 12 के छात्र - छात्राओं को किस तरह से आपकी पढ़ाई , व भविष्य में अपने सपनो और जीवन मे मुकाम को हासिल करने के लिये क्या क्या बदलाव और क्या तैयारिया करनी चाहिये इन सब विषयो पर बच्चों को गाइडेंस दिया गया। कार्यक्रम हिडली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में रखा गया था जहाँ पर कोरोना के चलते उन सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया जिससे कि इस बीमारी से बचा जा सके। इस अवसर पर ब्लाक के जनपद अध्यक्ष रामचरण इरपाचे, स्कूल प्राचार्य श्री पटेल सर, दिनेश धुर्वे, गांव के वरिष्ठ राजुपटेल लहरपुरे, पम्मू ( रूपेंद्र) आर्य, आनंद धुर्वे, शिक्षक जगदीश जितपुरे, सुभाष धुर्वे, सहित छात्र छात्राए उपस्थित रहे।
रामचरण इरपाचे (जनपद अध्यक्ष) ने बताया कि इस तरह के कैरियर मार्गदर्शन से आने वाले समय मे बच्चों को सही दिशा और राह खुलकर मिलेगी ताकि आने वाले समय मे हर कोई अच्छी शिक्षा लेकर समाज और देश के लिये अच्छे काम करेगा


