Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News : मप्र में नाइट कर्फ्यू के शिवराज सिंह चौहान ने दिए संकेत। 8 मार्च से MP के इन जिलों में लगने की संभावना।

Breaking News: Shivraj Singh Chauhan gave signs of night curfew in these districts of MP from 8 March.



भोपाल। महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से बढ़ रहे कोरोना (Corona) के आंकड़ों ने शिवराज सरकार (Shivraj Government) की टेंशन बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) भोपाल-इंदौर में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगाने के संकेत दिए है। सीएम ने कहा कि भोपाल और इंदौर में कोरोना (Corona) के प्रकरणों में लगातार वृद्धि हो रही है। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग पर सख्ती जरूरी है। यदि अगले 3 दिन में कोरोना (CORONA) के प्रकरणों में गिरावट नहीं हुई तो 8 मार्च से रात्रि कर्फ्यू लगाया जायेगा। ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजमी है कि क्या MP में दोबारा से लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जाएगा..?
दरअसल, आज शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में कोरोना की समीक्षा बैठक करते हुए मप्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों पर चिंता जताई । मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि इंदौर में लंदन वैरिएंट से प्रभावित 6 मरीज मिले हैं। लंदन वैरिएंट का संक्रमण अधिक घातक है। इसकी संक्रामक क्षमता तुलनात्मक रूप से अधिक है। इंदौर में पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसतन 151 प्रकरण बढ़े हैं। इसी प्रकार भोपाल में 78, जबलपुर में 16, बैतूल में 13 और छिंदवाड़ा व उज्जैन में 11-11 प्रकरणों की प्रतिदिन औसतन वृद्धि हुई है। इंदौर में पिछले 15 दिनों में प्रकरणों की संख्या दोगुनी हो गई है। इस गंभीरता को देखते हुए इंदौर और भोपाल में सावधानियाँ बरतना और सख्ती करना आवश्यक है।

मास्क नहीं लगाने पर होगी कार्यवाही, चलेगा रोको-टोको अभियान

मुख्यमंत्री चौहान ने दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने, मास्क लगाने और अन्य सावधानियाँ बरतने की अपील की। दुकानदार दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) सुनिश्चित करें जो दुकानदार बिना मास्क (Mask) के दुकान पर बैठेंगे या बिना मास्क लगाए व्यक्तियों को सामान देंगे उन पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही सामान्य तौर पर रोको-टोको के लिए भी भोपाल और इंदौर में तत्काल प्रभाव से अभियान आरंभ किया जाए।

महाराष्ट्र से लगे जिलों पर लगातार निगरानी रखें

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि भोपाल(Bhopal), इंदौर (Indore), जबलपुर (Jabalpur), बैतूल, छिंदवाड़ा, उज्जैन (Ujjain) और महाराष्ट्र से लगे जिलों में कोरोना से प्रभावित प्रकरणों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में किसी भी हालत में स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जाए। महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट (Corona Report Negative) लाना अनिवार्य होगा। इसकी जवाबदारी बस ऑपरेटरों की होगी। बस ऑपरेटर (Bus operator) रिपोर्ट के आधार पर ही यात्रियों को बस (BUS) में प्रवेश दें। राज्य की सीमा पर पुख्ता चैकिंग की व्यवस्था की जाए।

स्कूल, कॉलेजों में जागरूकता पर ध्यान दें

मुख्यमंत्री चौहान ने उच्च शिक्षा (Higher Education Department) , तकनीकी शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शासकीय तथा गैर-शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं (Government and non-government educational institutions) में मास्क का उपयोग अनिवार्य किया जाए। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाएँ।मुख्यमंत्री  चौहान ने निर्देश दिए हैं कि महाराष्ट्र (Maharashtra) सीमा से लगे सभी जिलों पर लगातार निगरानी रखी जाए।

सामाजिक संगठन दें टीकाकरण केन्द्रों पर सुविधाएँ

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि टीकाकरण केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ। बुजुर्गों सहित सभी व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था, शेड, पेयजल, व्हील-चेयर और टीकाकरण के बाद ऑब्जर्वेशन के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाये। वही सामाजिक संगठनों से टीकाकरण केन्द्रों पर चाय, पानी, शरबत आदि की व्यवस्था करने की अपील की। जिनका टीकाकरण हो रहा है, उन्हें प्रमाण-पत्र के साथ-साथ एक मार्गदर्शी कार्ड भी उपलब्ध कराया जाए, जिसमें अगले टीकाकरण की तिथि, सामान्य जानकारियाँ और आवश्यक सावधानियों के संबंध में उल्लेख हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad