इस न्यायिक जिला स्थापना पर पदस्थ निम्नलिखित न्यायिक अधिकारीगण डॉ . श्री वैभव विकाश शर्मा , प्रथम अपर जिला जज मुरैना . श्री सौम्या सिंह , प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -02 के अष्टम अतिरिक्त न्यायाधीश मुरैना , श्री दीपक कनेरिया , प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -02 के नवम अतिरिक्त न्यायाधीश मुरैना , श्रीमती हर्षिता गुप्ता , पंचम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -02 मुरैना द्वारा मुझे व्यक्तिगत रूप से तथा दूरभाष से सूचित किया गया है कि परीक्षण कराए जाने पर उनकी कोविड -19 रिपोर्ट पॉजीटिव आई है तथा स्थापना पर पदस्थ निम्नलिखित कर्मचारीगण श्री धर्मेन्द्र राजपूत , सहायक लेखापाल , श्री देवकीनंदन पाण्डे , रीडर ग्रेड -01 श्री राकेश गुप्ता , रीडर ग्रेड -01 , श्री आलोक शर्मा , सहायक ग्रेड -02 , श्री आशीष पाण्डे , सहायक ग्रेड -03 , द्वारा कार्यालय में अवगत कराया गया है कि परीक्षण कराए जाने पर उनकी कोविड -19 रिपोर्ट पॉजीटिव आई है । श्री विनय सिंह राजपूत , प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -02 के तृतीय अतिरिक्त न्यायाधीश मुरैना एवं श्री आयूषी चौबे , प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -02 के द्वितीय अतिरिक्त न्यायाधीश मुरैना न्यायिक अधिकारी श्री दीपक कनेरिया , श्री सौम्या सिंह के सम्पर्क में रहे हैं । श्री सिद्धार्थ तिवारी , चतुर्थ अपर जिला जज मुरैना श्री वैभव विकास शर्मा , प्रथम अपर जिला जज के सम्पर्क में रहे हैं तथा उन्हें चिकित्सालय भर्ती कराए जाने हेतु भी लेकर गए हैं तथा श्रीमती शिल्पा तिवारी , मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी उनकी पत्नी हैं । श्रीमती हर्षिता गुप्ता पंचम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -02 मुरैना की कोविड -19 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है तथा उनके पति श्री अनिरूद्ध जैन षष्ठम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -02 मुरैना भी उनके सम्पर्क में रहे हैं । इसी प्रकार श्रीमती शुभा रिछारिया , द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -02 सबलगढ़ के पति श्री प्रभात दीक्षित भी कोविड -19 पॉजीटिव पाए गए हैं , वे उनके सम्पर्क में रही हैं । जिला स्थापना पर पदस्थ श्री शैलेन्द्र धाकरे , सहायक ग्रेड -02 द्वारा यह सूचित किया गया है कि उनका आवास परिसर उनके बड़े भाई के कोविड -19 पॉजीटिव पाए जाने से क्वारंटाईन किया गया है । अतः पॉजीटिव पाए गए न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को 14 दिवस के लिए क्वारंटाईन तथा सम्पर्क में रहे न्यायिक अधिकारीगण / कर्मचारीगण को 04 दिवस के लिए होम क्वारंटाईन किया जाकर अपने घर पर मुख्यालय पर रहने हेतु निर्देशित किया जाता है । उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जावे ।
Random Posts
4/footer/random

