Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना से दिवगंत हुए व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के बाद यदि कोई सक्षम नहीं तो मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति करवाएगी अस्थियों का विधिवत विर्सजन


अब नगरीय निकायों द्वारा बोरियों में रखी जाएगी कोरोना पाजीटीव की अस्थियां

यदि आप सक्षम नहीं तो समिति करवाएगी दिवंगत अस्थियों का विधिवत विर्सजन

बैतूल ,  

माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश ने बैतूल जिला प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन का आभार माना है जिनकी पहल से आज के बाद जितनी भी कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत में मृत देह का अंतिम संस्करण के बाद यदि पीडि़त का परिवार अस्थियां नहीं ले जा रहा है तो ऐसे लोगो की अस्थियां सामुहिक रूप से सप्ताह के आखिर पुण्य सलिला माँ सूर्यपुत्री ताप्ती के खेड़ी - कोलगांव घाटो पर विर्सजती की जाएगी। नगर पालिका बेतूल द्वारा कोठी बाजार - गंज मोक्षधाम पर ऐसी कोरोना  पाजीटीव मृत व्यक्ति की अस्थियों को थैलियों में भर कर उनके नाम के साथ सुरक्षित रखाना शुरू कर चुका है। 

कल कोठी बाजार मोक्षधाम पर बड़ी संख्या में हुए अंतिम संस्कार के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचाए गए अनुरोध को जिला कलैक्टर द्वारा स्वीकार करने एवं सभी नगरीय निकायों को ऐसे लोगो की अस्थियां उनके नाम के साथ सुरक्षित रखने के दिशा - निर्देश देने के बाद शुरू हुई पहल का माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश ने स्वागत किया है और समिति की ओर से जिला प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन का आभार माना है।

उल्लेखनीय है कि बैतूल जिले में बेतूल, आमला, मुलताई, भैसदेही, चिचोली, सारणी, घोडाडोंगरी, शाहपुर, आठनेर, बैतूल बाजार, नगरीय क्षेत्र में होने कोरोना पाजीटीव के अंतिम संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को उनके नाम एवं पते के साथ थैलियों में भर कर सुरक्षित रखा जाएगा और ऐसे लोगो के परिजन यदि आकर अस्थियां ले जाते है तो उन्हे अस्थियां सौपी जाएगी। जिन अस्थियों को कोई ले जाने वाला नहीं है उन सभी को करीब की पवित्र नदियों में जैसे शाहपुर की माचना, बैतूल की ताप्ती या माचना, सारनी की तवा, भैसदेही की पूर्णा, आठनेर की ताप्ती, आमला की चन्द्रभागा, मुलताई की ताप्ती, चिचोली की ताप्ती बैतूल बाजार की सापना,घोडाडोंगरी की देनवा नदी में विर्सजित की जाएगी। सभी अस्थियों को उनके परिजनो के इंतजार में तब रखा जाएगा जब उनकी सहमति ले जाने या न ले जाने की न मिल जाए।

मृत व्यक्तियों की अस्थियां कोरोना नहीं फैलाती

चिता में जल जाती अस्थियों को सम्मान देने की कोशिस 

माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रामकिशोर पंवार ने ऐसे परिवारो से माॢमक अपील की है जिन्होने ने कोरोना महामारी में अपनो को खो दिया है। ऐसे परिवार के सदस्यों से निवेदन किया है कि बिमारी  फैलने के डर से दिवंगत शरीर की अस्थियों से परहेज या छुआछूत न करे क्योकि चिता की ज्वाला में जल कर भस्म हुए शरीर की अस्थियों से कोरोना वायरस नही फैलता है। श्री पंवार ने जिले की जागरूक जनता से अपील करते हुए कहा कि आपको फिर भी अस्थियों से डर लगाता है तो समिति नगरीय प्रशासन की मदद से सामुहिक अस्थियां विर्सजन करवाने को तैयार है लेकिन परिवार की सहमति जरूरी है। श्री पंवार के अनुसार कोरोना पाजीटीव हुए मृत व्यक्ति की यह सामान्य मौत नहीं है , अकाल मृत्यु का शिकार बने दिवंगतो की आत्मा की शांति एवं उनके मोक्ष की कामना सूर्यपुत्री माँ पुण्य सलिला ताप्ती ही कर सकती है। श्री पंवार ने कहा कि हम सौभाग्य शाली है क्योकि हमारे जिले में सूर्यपुत्री ण्वं चन्द्रपुत्री पूर्णा का प्रवाह क्षेत्र है। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक नदियों का जिला बैतूल का जल दो अलग - अलग सागरो में पहुंच कर दिवंगत देह की अस्थियों को विर्सजीत कर मृत आत्मा को मोक्ष दिलवाता है। माँ सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश ने जिले के सासंद सहित पांचो विधायको से भी अपील की है कि वे अपने - अपने क्षेत्र की जनता से अपील करे कि वे मृत व्यक्तियों के अस्थियों का विर्सजन सुनिश्चीत करे।

भवदीय

रामकिशोर पंवार

प्रदेश अध्यक्ष

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad