पत्रकार सुनील पांसे और उनकी माताजी को बैतूल जिले के पत्रकारों की श्रद्धांजलि सोमवार को जिले में कोई भी खबर प्रसारित नही करने की अपील।
बैतूल जिले में शनिवार को पत्रकार साथी सुनील पांसे एवं उनकी माता जी का कोरोना संक्रमण के चलते देहान्त हो गया जिससे पूरा बैतूल जिला पत्रकार परिवार स्तब्ध है बैतूल जिले के सभी पत्रकारो से निवेदन हे कि अपने साथी पत्रकार एवं उनकी माता जी को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को जिले में किसी भी माध्यम (अखबार/पोर्टल/यूट्यूब) से खबरों का प्रसारण एवं प्रकाशन नहीं करें इसकी अपील करते हैं।
19 अप्रेल 2021 दिन सोमवार को कलम बंद लॉक डाऊन एक दिन बैतूल जिले से खबरो का प्रकाशन / प्रसारण / सम्प्रेषण बंद एक दिन के लिए सामुहिक कलम लॉक डाऊन बैतूल जिले के स्थानीय दैनिक समाचार पत्रो का प्रकाशन बंद रहेगा वही जिले में संचालित वेब पोर्टल भी खबरों का सम्प्रेषण नही करेंगे।
जिले के सभी पत्रकार अपने दिवंगत साथी सुनील पांसे एवं उनकी माता जी का कोरोना संक्रमण बिमारी से हुए निधन / पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता / देश - भर में कार्यरत सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारो को महामारी के दौरान आर्थिक सहायता की मांग के समर्थन में बैतूल जिले के सभी समाचार पत्र अपना प्रकाशन एवं पोर्टल पर खबरों का प्रसारण बंद रखेगें ? साथियों आगे आकर अपनी एकता का परिचय दे ।
निवेदक - भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र प्रकाशक संघ भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त / पत्रकार संगठन पदाधिकारी बैतूल जिला संगठन इकाई / एवं समस्त पत्रकार परिवार जिला बैतूल मध्यप्रदेश । हमदर्द न्यूज भी इसका समर्थन करता है और कल 19 अप्रेल 2021 दिन सोमवार को खबरों का प्रसारण बंद रखेगा।


