Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ग्राम कावला में पहले से यात्री प्रतिक्षालय के बावजूद बना दिया दुसरा प्रतिक्षालय ,बटोर रहा है सुर्खीयों




✍अनुप शिन्दे

आठनेर। तहसील क्षेत्र में आज कल यात्री प्रतिक्षालय खाशा चर्चा का विषय बना हुआ हैं ।  आठनेर ब्लाक के कावला ग्राम में बने यात्री प्रतिक्षालय जो विधानसभा क्षेत्र भैसदेही के अंर्तगत आता हैं । विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल पांच ऐसे यात्री प्रतिक्षालय बनाने का काम किया गया पर कावला का यह यात्री प्रतिक्षालय खाशा चर्चा बटोर रहा है । इसके बनने को लेकर  इस लिये चर्चा हो रही हैं क्योंकि कुछ वर्ष पहले बीजेपी सरकार द्वारा सांसद निधि से जिले में 2 लाख रुपयों से यात्री प्रतिक्षालय बनाये गए थे जो अब   कई तो उखड़ गए कई में छत हैं न बैठने के लिये कुर्सियां। इस पर विधायक महोदय द्वारा बनाये गए इस  यात्री प्रतिक्षालय जो कि 3. 60 हजार में पूर्णतः फेब्रिकेटेड और  स्टील की रैलिंग से 2 दिनों में बन कर तैयार कर लिया गया हैं । ग्राम कावला के सचिव ने बताया कि यह 2 दिन में बनकर तैयार कर लिया गया हैं और एमपी एग्रो एजेंसी द्वारा बनाया गया हैं । इससे ज्यादा उन्हें कोई जानकारी नही । विधायक धरमुसिंग व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का फ़ोटो बना बोर्ड इस पर  लगा हुआ हैं जो कि क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं व नेताओं को समझ के परे हैं और अनेक तरह की बाते कहि जा रही हैं ।  
इस पर क्षेत्र के भाजपा नेता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील टेकपूरे ने बताया कि सांसद निधि से बने यात्री प्रतिक्षालय पँचायत द्वारा बनाये गए हैं  और उनकी काम की गुणवत्ता व 2 लाख की लागत से बनकर तैयार किया गया हैं । कावला में पहले से ही एक यात्री प्रतिक्षालय बना हुआ हैं फिर दूसरा बनने व पैसा बर्बाद करना समझ नही आया। 
वही जब कि पूरा लाँक डाउन हैं , और बात करे विधायक जी की तो अब तो वे उनकी पार्टी के लोगो के सपने में नही आते तो क्षेत्र में आने की बात छोड दो । वही भाजपा कार्यकर्ता सुरेश बसन्तपुरे ने बताया कि सालों हो गए विधायक जी को देखे इससे ज्यादा क्या कहे। इस पर क्षेत्र के कांगेसी कार्यकर्ता व नेता राजू पटेल लहरपुरे व पम्मू आर्य ने जवाब में बताया कि भाजपा ने जो यात्री प्रतिक्षालय बनाये हैं वह देख लो और विधायक जी द्वारा बनाए गए यात्री प्रतिक्षालय वह देख लो फिर बात करे वही विधायक जी की आने की बात करे तो वह हमेशा दौरे पर रहते है , भाजपा वाले ही अपने नेताओं में लगे रहते है



हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad