Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

लॉक डाउन के बावजूद कोरोना काल मे कहा मन रही थी बर्थडे पार्टी ? गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां; नेता को लड्‌डुओं से तौला, आतिशबाजी कर एक दर्जन केक भी काटे। जानने के लिए पढे पूरी खबर।



शहडोल। पूरा प्रदेश कोरोना से लड़ रहा है। रोजाना हो रही मौतों के चलते श्मशान तक में जगह नहीं बची है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के नुमाइंदे बर्थडे पार्टी मनाने में व्यस्त हैं। शहडोल में 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू है। इसके बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। उन्हें लड्‌डुओं से तौला जा रहा है। आतिशबाजी की जा रही है। यह स्थिति तब है, जब शहडोल में कोरोना के 790 एक्टिव केस हैं और 19 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।



13 अप्रैल को भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह का जन्मदिन था। कलेक्टर ने जिले में लॉकडाउन लगाते हुए नवरात्र पर्व, अन्य धर्मों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया था। शनिवार-रविवार के बाद 16 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लागू है। लॉकडाउन में भाजपा जिलाध्यक्ष का गाइडलाइन को ताक पर रखकर बर्थडे पार्टी मनाने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है, पार्टी में कई लाेग मौजूद हैं। हालांकि ज्यादातर लोग चेहरे पर मास्क तो लगाए हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग नदारद है। समर्थक उन्हें फूलों से सजी तराजू पर बिठाते हैं। तराजू के एक पलड़े में खुद कमल प्रताप सिंह और दूसरे पलड़े में लड्डू रखे हैं। इस बीच समर्थक भाजपा जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे भी लगाते हैं। जमकर आतिशबाजी भी की जाती है। जिलाध्यक्ष टेबल पर सजे करीब एक दर्जन केक बारी-बारी से काटते हैं। इसके बाद सभी एक-दूसरे को केक खिलाते दिख रहे हैं। पूरे कार्यक्रम की वीडियो भी बनाया गया है। किसी ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोहागपुर एसडीएम शेरसिंह मीणा का कहना है कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी।



14 अप्रैल को सामने आए 193 केस
शहडोल में 14 अप्रैल को सबसे ज्यादा 193 कोरोना के नए मामले सामने आए। इस दिन 648 नमूनों की जांच की गई। जिले में एक्टिव केस 790 हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad