मुलताई। कोरोना महामारी के चलते एक तरफ जहां पूरे बैतूल जिले में लॉकडाउन लगा हुआ है , ऐसी स्थिति में पूरे जिले में स्थानीय बसों का संचालन प्रतिबंधित है वही महाराष्ट्र में आने वाली बसें भी फिलहाल प्रतिबंधित है। बावजूद इसके नगर में बसों से आने जाने वाले लोग बेखौफ अंतर राज्य बसों से नगर में आ और जा रहे हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौर से होकर हैदराबाद तक वाँल्वो बस का संचालन हो रहा है जो कि लगभग 5 राज्यों से होकर गुजरती है। इन बसों से आने जाने वालों का फिलहाल स्थानीय प्रशासन के पास कोई आंकड़ा या जानकारी उपलब्ध है अथवा नहीं इस बारे में कहना मुश्किल है। लेकिन पांच राज्यों में होकर गुजरने वाली इन बसों के संचालन पर सवालिया निशान जरूर उठते हैं। जबकि स्थानीय स्तर पर बसों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
मुलताई नगर में भी बड़ी संख्या में लोग इन्ही बसो से लोगो को परिवहन करते देखा जा सकता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बसें मुलताई नगर में न आते हुए फोरलेन पर ही सोनोली रोड पर सवारी उतार कर दूसरी सवारी बैठाने का काम करती है। प्रशासन को इस ओर जल्द से जल्द ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा यह अनदेखी किसी बड़े कोरोना विस्फोट जैसी स्थिति को सामने लाकर खड़ा कर सकती है।
इस बारे में मुलताई एसडीएम से जब बात की गई तो उनका कहना है कि उनके संज्ञान में जानकारी नही थी, यदि बसों से परिवहन हो रहा है तो इस बारे में दिखवाते है।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट। |
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

