Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ट्यूबवेल खनन पर रोक के बावजूद बिना अनुमति हो रहा ट्यूबवेल, तहसीलदार ने की कार्यवाही।




बैतूल जिले के चिचोली मे दिनाक 13-04-2021 को रात्रि में तहसीलदार चिचोली ओमप्रकाश चोरमा को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गवाझडप में बोरवेल मशीन चल रही है । सूचना पर तत्काल तहसीलदार , हल्का पटवारी दीपक उईके , तहसील कर्मचारी विनोद छावनकर , अजय मालवीय एवं ग्राम कोटवार ग्राम गवाझडप की टीम कृषक गोलमन पिता गोरे जाति गोंड निवासी गवाझडप के खेत पर पहुंचे । मौके पर गोलमन पिता गोरे की भूमि खसरा नंबर 19 में बोरवेल मशीन अशोक लेलेंड वाहन क्र KA 01 MP 1595 बोरवेल करते हुई पाई । बोरवेल मशीन के साथ एक अन्य वाहन KA 02 AD 0339 भी था । पूछताछ करने पर बोरवेल मशीन के मेनेजर ने अपना नाम मोहम पिता गोपाल जाति अनिहर उम्र 27 वर्ष निवासी नाटामंगलम तीनसिरुवल्लौर जिला कालाकरूची , तमिलनाडू बताते हुए बताया की उक्त बोरवेल के मालिक का नाम सारवान पिता सेनाधिपति निवासी कोलामपलायम तिरपंगगुड जिला नामाकल तमिलनाडु है । मेनेजर द्वारा कहा गया की वह स्थानीय ऐजेन्ट टेना यादव निवासी चुनाहजूरी मो 0 न 0 7898332805 के माध्यम से गवाझडप में गोलमन के खेत पर बोरवेल कर रहा है । मेनेजर द्वारा या एजेंट बोरवेल करने के संबंध में अनुमति प्राप्त नहीं की गई । चूंकी कलेक्टर एंव जिला दंडाधिकारी महोदय बैतूल के आदेश क्रासूखा राहत / पेयजल / 2020 21/3103 बैतूल दिनाक 08-03-2021 द्वारा बैतूल जिले जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है जिसके तहत सम्पूर्ण जिले में अशासकीय एवं निजी नलकूप खनन पर दिनाक 30-06-2021 तक प्रतिबंध लगाया गया है । प्रतिबंध के बावजूद उक्त बोरवेल मशीन द्वारा बिना अनुमति के बोरवेल खनन करना पाया जाने पर दोनों वाहन जप्त कर संबंधितो के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 एंव म 0 प्र 0 पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 6 ( 1 ) तथा अन्य सुसंगत विधि की धाराओ में पुलिस थाना बीजादेही में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है । तहसीलदार द्वारा बताया गया कि रात्रि में घटना स्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि गवाझडप ग्राम आसपास से वन क्षेत्र से घिरा हुआ है । यहां मोबाईल का नेटवर्क भी नहीं मिलता है । चूनाहजूरी तक पहुंचने के लिये वन क्षेत्र एवं उबडखाबड रास्ते से होकर जाना पड़ा । बोरवेल मशीन में खराबी आने से वाहन सुबह तक ही थाना बीजादेही पहुंचाया जा सका । उन्होने कहा कि आगे भी अवैध गतिविधियां पाई जाने पर सख्त कार्यवाही की जावेगी । तहसीलदार चिचोली

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad