Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। पिसी शर्मा, जीतू पटवारी ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर बैठे धरने पर।




अब प्रदेश सरकार की अव्यवस्था पर कांग्रेसी उत्तरी मैदान में ऑक्सीजन की कमी और खराब व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी और पीसी शर्मा भोपाल में धरने पर बैठे

भोपाल। प्रदेश में लगातार कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस विधायक विधायक जीतू पटवारी और पीसी शर्मा राजधानी के मिंटो हॉल के बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हैं। इन नेताओं के साथ कांग्रेस के कुणाल शर्मा भी मौजूद हैं। इन कांग्रेसियों का कहना है कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बिगड़ती जा रही हैं। इस तरफ सरकार का ध्यान नहीं हैं। इन नेताओं ने कहा कि हम सरकार का ध्यान प्रदेश की खस्ता पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तरफ खींचना चाहते हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के बताई जानकारी के अनुसार 24 घंटे में 8998 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं 40 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा है। कोरोना के मामलों में मप्र में यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर से आए हैं। यहां मंगलवार को 1552 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद राजधानी संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 1456 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद ग्वालियर में 576 और जबलपुर में 552 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 19.3% हो गया है। यह सोमवार को 16.9% था। अब मंगलवार के दिन हर 100 टेस्ट में से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। संक्रमण के इस रेट ने सरकारी की भी नींद उड़ा रखी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई सांसे बचाने की गुहार

इस संबंध में, आज पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक कुणाल चौधरी अपने कंधे पर ऑक्सीजन का खाली सिलेंडर लेकर दोपहर करीब 1 बजे मिंटो हाॅल परिसर में पहुंचे। जहां गांधी प्रतिमा के सामने सिलेंडर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसे बचाने की गुहार लगाते हुए धरने पर बैठे। इस दौरान विधायक पटवारी ने कहा कि, प्रधानमंत्री से गुहार है कि हमारी सांसें बचा लो। अच्छे दिन ला दो। उन्होंने कहा कि सरकार को आम जनता से लेना देना नहीं है। वह अस्पतालों के हालात देखने के बावजूद झूठ पर झूठ बाेले जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad