बैतूल, 19 अप्रैल 2021
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों से प्रतिदिन सम्पर्क स्थापित कर उनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए तहसीलवार अधिकारी नियुक्त किए हैं।
बैतूल अनुविभाग अंतर्गत बैतूल शहरी, बैतूल ग्रामीण एवं चिचोली क्षेत्र में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए बनाए गए दल का प्रभारी प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सुश्री ओजस्वी टेम्भरे को बनाया गया है। इस दल में श्रम निरीक्षक श्री अक्षय वानिया एवं श्री चन्द्रप्रकाश बंसोड़ को शामिल किया गया है।
इसी तरह मुलताई अनुविभाग अंतर्गत मुलताई, प्रभातपट्टन एवं आमला क्षेत्र में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए बनाए गए दल का प्रभारी सहायक आयुक्त वाणिज्य कर श्री युवराज पाटीदार को बनाया गया है। इस दल में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना कुशवाह एवं प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री रोहित डाबर को शामिल किया गया है।
भैंसदेही अनुविभाग अंतर्गत भैंसदेही, आठनेर एवं भीमपुर क्षेत्र में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए गठित दल का प्रभारी महाप्रबंधक पीएमजीएसवाय बैतूल-1 श्री आरके जैन को बनाया गया है। इस दल में जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री सीताराम घोरसे एवं डीपीएम एनआरएलएम श्री सतीश पवार को शामिल किया गया है।
शाहपुर अनुविभाग अंतर्गत शाहपुर एवं घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए गठित दल का प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शिल्पा जैन को बनाया गया है। इस दल में प्रबंधक एमपी एग्रो श्री जितेन्द्र कनाडे एवं एपीई पीआईयू श्री प्रदीप डोंगरे को शामिल किया गया है।
उक्त दल प्रतिदिन संबंधित क्षेत्र में पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित करेंगे। ट्रेसिंग के दौरान शासकीय स्टाफ पॉजिटिव अथवा प्रथम कॉन्टेक्ट पाये जाने की स्थिति में संबंधित विभाग के जिला प्रमुख को सूचित कर कोविड-19 सेनिटाइजेशन/क्वारेंटाइन/आइसोले शन प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु अवगत कराएंगे।
यदि संक्रमित व्यक्ति द्वारा टेस्ट के तुरंत पूर्व तक किसी दुकान/निजी संस्थान/निजी उद्योग/अन्य प्रतिष्ठानों का संचालन अथवा इनमें कार्य किया गया है, ऐसी स्थिति में अनुविभागीय दण्डाधिकारी/इंसिडेंट कमाण्डर/नगरपालिका अधिकारी/पंचायत सचिव अथवा यथोचित अधिकारी को सूचित करेंगे।
सम्पर्क के दौरान यदि मोबाइल नंबर गलत पाया जाए अथवा अनेक प्रयास के उपरांत भी सम्पर्क स्थापित न होने की स्थिति में अनुविभागीय दण्डाधिकारी/इंसिडेंट कमाण्डर/नगरपालिका अधिकारी/पंचायत सचिव को सूचित करेंगे। उक्त दल प्रतिदिन पॉजिटिव आने वाले सभी प्रकरणों की अनिवार्य रूप से ट्रेसिंग कर दैनिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएंगे।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों से प्रतिदिन सम्पर्क स्थापित कर उनकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए तहसीलवार अधिकारी नियुक्त किए हैं।
बैतूल अनुविभाग अंतर्गत बैतूल शहरी, बैतूल ग्रामीण एवं चिचोली क्षेत्र में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए बनाए गए दल का प्रभारी प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सुश्री ओजस्वी टेम्भरे को बनाया गया है। इस दल में श्रम निरीक्षक श्री अक्षय वानिया एवं श्री चन्द्रप्रकाश बंसोड़ को शामिल किया गया है।
इसी तरह मुलताई अनुविभाग अंतर्गत मुलताई, प्रभातपट्टन एवं आमला क्षेत्र में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए बनाए गए दल का प्रभारी सहायक आयुक्त वाणिज्य कर श्री युवराज पाटीदार को बनाया गया है। इस दल में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना कुशवाह एवं प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री रोहित डाबर को शामिल किया गया है।
भैंसदेही अनुविभाग अंतर्गत भैंसदेही, आठनेर एवं भीमपुर क्षेत्र में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए गठित दल का प्रभारी महाप्रबंधक पीएमजीएसवाय बैतूल-1 श्री आरके जैन को बनाया गया है। इस दल में जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री सीताराम घोरसे एवं डीपीएम एनआरएलएम श्री सतीश पवार को शामिल किया गया है।
शाहपुर अनुविभाग अंतर्गत शाहपुर एवं घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए गठित दल का प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती शिल्पा जैन को बनाया गया है। इस दल में प्रबंधक एमपी एग्रो श्री जितेन्द्र कनाडे एवं एपीई पीआईयू श्री प्रदीप डोंगरे को शामिल किया गया है।
उक्त दल प्रतिदिन संबंधित क्षेत्र में पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित करेंगे। ट्रेसिंग के दौरान शासकीय स्टाफ पॉजिटिव अथवा प्रथम कॉन्टेक्ट पाये जाने की स्थिति में संबंधित विभाग के जिला प्रमुख को सूचित कर कोविड-19 सेनिटाइजेशन/क्वारेंटाइन/आइसोले
यदि संक्रमित व्यक्ति द्वारा टेस्ट के तुरंत पूर्व तक किसी दुकान/निजी संस्थान/निजी उद्योग/अन्य प्रतिष्ठानों का संचालन अथवा इनमें कार्य किया गया है, ऐसी स्थिति में अनुविभागीय दण्डाधिकारी/इंसिडेंट कमाण्डर/नगरपालिका अधिकारी/पंचायत सचिव अथवा यथोचित अधिकारी को सूचित करेंगे।
सम्पर्क के दौरान यदि मोबाइल नंबर गलत पाया जाए अथवा अनेक प्रयास के उपरांत भी सम्पर्क स्थापित न होने की स्थिति में अनुविभागीय दण्डाधिकारी/इंसिडेंट कमाण्डर/नगरपालिका अधिकारी/पंचायत सचिव को सूचित करेंगे। उक्त दल प्रतिदिन पॉजिटिव आने वाले सभी प्रकरणों की अनिवार्य रूप से ट्रेसिंग कर दैनिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएंगे।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट। |
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇