✍️ कुलदीप पहाड़े
मुलताई और प्रभातपट्टन के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र को कोरोना मुक्त करने हेतु हेमंत देशमुख जी द्वारा एक और पहल।
आज मुलताई में श्री हेमंत विजयराव देशमुख जी द्वारा श्रीमती हरसिमरन प्रीति कौर की उपस्तिथि में मुलताई एवं प्रभात पट्टन ग्रामीण और नगर के मंदिर, शासकीय भवन, उपस्वास्थ्य केंद्र, मंडी ,कोविड केअर सेंटर , पंचायत भवन कोरोना मुक्त करने हेतु आज सोडियम हाईपोक्लोराइड की 5 लीटर की 250 बोतल (1250 लीटर) प्रशासन को दिया गया जिसका उपयोग नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना मुक्त करने हेतु छिड़काव किया जायेगा ।
हेमंत विजयराव देशमुख ने बताया कि सोडियम हाइपोक्लोराइट एक क्लोरीन यौगिक है, जिसे अक्सर एक निस्संक्रामक या विरंजन एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। सोडियम हाइपोक्लोराइट संक्रमित क्षेत्र या जगह को साफ करने के लिए एक डिसइन्फेक्टेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। , ये एक कीटाणुनाशक के घटक हैं। वर्तमान में हॉस्पिटलों से लेकर घरों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। सोडियम हाइपोक्लोराइड का इस्तेमाल बेहतर होता है, ये किटाणुरोधी होता है, इसे घर से लेकर हॉस्पिटल में इस्तेमाल करने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इस अवसर पर श्री भवानीl गावंडे भाजयुमो अध्यक्ष, हरीश कापसे, जीएस बारस्कर, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री उदय जोशी, भाजयुमों मुलताई महामंत्री विशाल डोंगरे, तपन खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

